Move to Jagran APP

पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव

पीलीभीतजेएनएन बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव परेवा तुर्राह में युवक ने पत्नी की पीटकर हत्या कर दी और उसका शव ले जाकर अपने खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने गड्ढा खोदवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपित फरार हो गया है। गांव निवासी विमल कुमार पिछले साल दिल्ली में एक बेकरी में मजदूरी करता था। वहीं काम करने वाली नैना देवी के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा। करीब छह महीने पहले युवक ने नैना से प्रेम विवाह कर लिया और गांव आकर अपने घर में रहने लगे। आरोपित की मां बसंती देवी ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले तीन से लगातार झगड़ा हो रहा था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 11:27 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 11:27 PM (IST)
पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव
पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव

पीलीभीत,जेएनएन: बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव परेवा तुर्राह में युवक ने पत्नी की पीटकर हत्या कर दी और उसका शव ले जाकर अपने खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने गड्ढा खोदवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपित फरार हो गया है। गांव निवासी विमल कुमार पिछले साल दिल्ली में एक बेकरी में मजदूरी करता था। वहीं काम करने वाली नैना देवी के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा। करीब छह महीने पहले युवक ने नैना से प्रेम विवाह कर लिया और गांव आकर अपने घर में रहने लगे। आरोपित की मां बसंती देवी ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले तीन से लगातार झगड़ा हो रहा था। रविवार को दोपहर में विमल ने अपनी पत्नी को घर से बाहर ले जाकर तालाब के पास बुरी तरह से पीटा। उस समय गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने समझाकर दोनों को घर भेज दिया। रविवार की रात में विमल ने फिर नैना की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद रात के अंधेरे में विमल शव को लेकर गांव से करीब एक किमी दूर स्थित खेत पर पहुंचा वहां गड्ढा खोदकर उसने शव दफना दिया और फरार हो गया। गांव के कुछ लोगों ने आधी रात को थाने में इस घटना की सूचना दी। जिस पर रात में ही पुलिस पहुंची और आरोपित की मां से पूछताछ कर लौट गई। सोमवार की सुबह फिर पुलिस गांव पहुंची और गड्ढे को खोदवाकर शव बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह के अनुसार घटना की जानकारी ग्राम प्रधान के पति धर्मेंद्र सिंह ने दी थी , इसके बाद शव बरामद किया गया। मृतका कहां की रहने वाली थी, इस बारे में आरोपित के पकड़े जाने के बाद ही जानकारी हो सकेगी। आरोपित युवक का पिता हरपाल गंगवार भी फरार है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही आरोपित की तलाश भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.