Move to Jagran APP

अफरोज जिलानी फिर बने निर्विरोध जिलाध्यक्ष

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पद पर फिर हाजी अफरोज जिलानी निर्विरोध चुन ल

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 May 2018 12:35 AM (IST)Updated: Wed, 09 May 2018 12:35 AM (IST)
अफरोज जिलानी फिर बने निर्विरोध जिलाध्यक्ष
अफरोज जिलानी फिर बने निर्विरोध जिलाध्यक्ष

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पद पर फिर हाजी अफरोज जिलानी निर्विरोध चुन लिए गए। इधर, व्यापार मंडल के मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष रहे अनिल महेंद्रू अपने साथियों के साथ उप्र उद्योग व्यापार मंडल में शामिल हो गए। उन्हें जिला कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

loksabha election banner

व्यापार भवन में हुई बैठक में संगठन की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की गई। सैकड़ों व्यापारियों ने हाथ उठा कर सर्वसम्मति से महेन्द्रू को संगठन का जिला चेयरमैन एवं अ़फरो•ा जीलानी को पुन: जिलाध्यक्ष, पंकज अग्रवाल को जिला महांमत्री व प्रकाशवीर को •िाला कोषाध्यक्ष चुना गया। सौरभ सक्सेना को नगर अध्यक्ष वा प्रियांश अग्रवाल को युवा का नगर अध्यक्ष चुना गया। महेन्द्रू ने कहा कि अब समय आ गया है व्यापारियों को अपनी एकजुटता दिखाने का। इसी को देखते हुए आज हम लोग एक हो गए है। अब हमारी लड़ाई व्यापारियों के हित के लिए शासन एवं प्रशासन से होगी। जिलाध्यक्ष जिलानी ने नगर अध्यक्ष सौरभ व नगर अध्यक्ष युवा प्रियांश अग्रवाल को अतिशीघ्र अपनी कमेटियों का गठन करने के लिए कहा। जिसके बाद जल्द शपथ ग्रहण आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के जिला संरक्षक •ाफर शम्सी, प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल, अवधेश गोयल, अमनदीप जौली, रामस्वरुप मौर्य, रुपेश अग्रवाल, संजय गुप्ता, कमलजीत ¨सह, लिया़कत हुसैन, मनोज अग्रवाल, भानु प्रताप ¨सह, श्याम बहादुर समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.