एडीएम ने टीम के साथ खेतों का किया निरीक्षण
खेतों में पराली तो नहीं चलाई जा रही है इसको लेकर अधिकारी सजग हैं। लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने कर निगरानी बनाए हुए हैं। एडीएम ने वेगपुर गांव पहुंचकर जुते हुए खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को पराली न जलाने की हिदायत दी।
पराली को लेकर बेहद गंभीर हो गए हैं अधिकारी
संस, पूरनपुर (पीलीभीत) : खेतों में पराली तो नहीं चलाई जा रही है इसको लेकर अधिकारी सजग हैं। लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने कर निगरानी बनाए हुए हैं। एडीएम ने वेगपुर गांव पहुंचकर जुते हुए खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को पराली न जलाने की हिदायत दी।
सेटेलाइट के जरिए लगातार पराली जलाने की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। अधिकारी काफी गंभीर हो गए हैं। उप जिलाधिकारी चंद्रभानु सिंह देर रात तक क्षेत्र में भ्रमण कर पराली पर नजर रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही वह आनन फानन में पहुंचकर जांच कर रहे हैं। शुक्रवार को पूरनपुर में बैठक करने के बाद एडीएम अतुल सिंह ने कोतवाली क्षेत्र के गांव वेगपुर में पहुंचकर जुते हुए खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को सख्त हिदायत देते हुए पराली न जलाने की बात कही। बताया जा रहा है कि देर शाम फिर से उन्होंने वेगपुर के पास पराली जलाने की सूचना पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें पराली जलते हुए नहीं मिली।
गन्ने की पराली जलाते हुए दबोचा
जोगराजपुर : थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने गुरुवार को खेत में गन्ने की पराली जलाते हुए महावीर सिंह निवासी ककरौआ को दबोच लिया और एसडीएम कोर्ट के लिए चालान कर दिया।