नमाज को जा रहे तीन लोगों पर बाघ का हमला, घायल
जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गाव रफातनगर में शुक्रवार देर रात नमाज पढ़ने जा रहे तीन लोगों पर हमला करके घायल कर दिया।
जासं, पीलीभीत : जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गाव रफातनगर में शुक्रवार देर रात नमाज पढ़ने जा रहे तीन लोगों पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गाव रफातनगर में आबादी से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर मस्जिद स्थित है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे गाव के वाहिद खान, साबिर व रफीक मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे। तभी रास्ते में स्थित गन्ना के खेत से निकले बाघ ने तीनों पर अचानक हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह शोर शराबा कर घायलों ने खुद की जान बचाई। वहीं, शोरगुल होने पर बाघ खेत में घुस गया। घटना से गाव में दहशत फैल गई है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहा से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल वाहिद ने बताया कि वे लोग नमाज पढ़ने मस्जिद की ओर जा रहे थे, तभी बाघ अचानक खेत से निकलकर सामने आ गया। इससे पहले वे कुछ करते, बाघ तीनों पर झपट पड़ा। बाघ ने पंजा मारकर तीनों को घायल कर दिया। उनके शोर मचाने पर बाघ खेत में वापस घुस गया।