विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंतजार खत्म, टनकपुर रेलखंड पर दौड़ी मालगाड़ी

By JagranEdited By:
Published: Mon, 24 Jul 2017 09:53 PM (IST)

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीलीभीत-टनकपुर रेलमार्ग का नव अमान

इंतजार खत्म, टनकपुर रेलखंड पर दौड़ी मालगाड़ी
इंतजार खत्म, टनकपुर रेलखंड पर दौड़ी मालगाड़ी

जागरण संवाददाता, पीलीभीत :

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीलीभीत-टनकपुर रेलमार्ग का नव अमान परिवर्तन कार्य पूरा हो गया है। अब इंतजार खत्म हो गया है। मझोला पकड़िया से टनकपुर रेलखंड पर मालगाड़ी दौड़नी शुरू हो गई है। आने वाले समय में रेलगाड़ी भी चालू होने की संभावना है।

पीलीभीत-मझोला-टनकपुर रेलखंड पर मेगा ब्लॉक 16 मई को लिया गया था। इसके बाद पीलीभीत-टनकपुर रेलमार्ग के अमान परिवर्तन का काम चालू किया गया था। टनकपुर रेल खंड के मझोला तक पटरियों को पहले बिछा दिया गया था। 20 मार्च को सीआरएस ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भेज दी गई थी। 31 मार्च को वीडियो कान्फ्रें¨सग के माध्यम से रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने पीलीभीत-मझोला पकड़िया के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। मझोला पकड़िया से टनकपुर के बीच काम बहुत तेजी से करते हुए पूरा कर लिया गया। रेल खंड पर काम पूरा होने के बाद नव अमान परिवर्तित मझोला पकड़िया-टनकपुर रेल खंड पर मालगाड़ियों का दौड़ना शुरू हो गया है। इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वह रेलवे क्रा¨सगों को पार करते समय सावधानी बरतें। रेलवे क्रा¨सग पार करने के पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि कोई ट्रेन तो नहीं आ रही है, तभी सावधानी से क्रा¨सग को पार करें। इसके साथ ही रेल पथ के समीप रह रहे लोग अपने बच्चों और मवेशियों को रेल लाइन के समीप न आने दे। इसका विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए।

मझोला पकड़िया-टनकपुर रेलखंड पर मालगाड़ी दौड़ते ही ट्रैक ओके हो गया है। सिर्फ रेल नियमों के अनुरूप टनकपुर रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण होना बाकी है। इस दिशा में रेलवे विभाग प्रयासरत है। उम्मीद है कि बरसात बाद सीआरएस का निरीक्षण हो जाएगा।