युवा व्यापार मंडल ने बच्चों के साथ मनाई होली
सेक्टर-70 स्थित गोकुल विद्यापीठ में बुधवार को उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन महोत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि किसी भी पर्व को मनाने का सबसे अच्छा तरीका समाज से वंचित बच्चों के बीच जाकर खुशी बांटने में होता है।
जासं, नोएडा: सेक्टर-70 स्थित गोकुल विद्यापीठ में बुधवार को उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन महोत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि, किसी भी पर्व को मनाने का सबसे अच्छा तरीका समाज से वंचित बच्चों के बीच जाकर खुशी बांटने में होता है। हम सभी अपने घरों में खुशी मनाते हैं, लेकिन इन बच्चों के बीच आकर होली उत्सव मनाने का आनंद ही कुछ और होता है। समारोह में सभी बच्चों को गुझिया व फल का वितरण किया गया। व्यापार मंडल के चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने कहा कि, होली प्यार का पर्व है और इन बच्चों के बीच आकर प्यार बांटने में बहुत अच्छा लगता है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीन गर्ग, सदस्य दीपक कुमार, मिथुन चौहान, राकेश गुप्ता, विजय भसीन, रेखा रानी व अन्य व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे।