YEIDA का नया ग्रीन ऑफिस: सेक्टर 18 में 27,500 वर्गमीटर में बनेगा केंद्रीय कार्यालय, जानिए क्या होंगी खास सुविधाएं
यमुना प्राधिकरण (YEIDA) के नए केंद्रीय कार्यालय के निर्माण के लिए कंपनी का चयन इस माह के अंत तक होने की उम्मीद है।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
यमुना प्राधिकरण के केंद्रीय कार्यालय का निर्माण जल्द शुरू होगा।
सेक्टर 18 में 27,500 वर्गमीटर में बनेगा पांच मंजिला कार्यालय।
257 करोड़ रुपये की लागत से ग्रीन बिल्डिंग के रूप में तैयार होगा।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के केंद्रीय कार्यालय के निर्माण के लिए माह के अंत तक निर्माण कंपनी का चयन होने की उम्मीद है।
परियोजना के लिए 16 कंपनियों ने प्री बिड बैठक में हिस्सा लिया था। उन्हें 16 सितंबर तक आवेदन करने का मौका दिया गया है। आवेदन करने वाली कंपनियों की 18 सितंबर को तकनीकी निविदा खोली जाएगी।
यीडा का केंद्रीय कार्यालय सेक्टर 18 में बनाया जाएगा। पांच मंजिला यह कार्यालय 27500 वर्गमीटर में होगा। इसके निर्माण पर 257 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
ग्रीन बिल्डिंग से होगी ऊर्ज की बचत
ऊर्जा बचत के लिए इसे ग्रीन बिल्डिंग के रूप में बनाया जाएगा। कार्यालय का निर्माण दो चरण मेंं होगा। पहला चरण में प्रशासनिक भवन और विभिन्न विभागीय कार्यालयों का निर्माण होगा।
दूसरे चरण में इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, आडिटोरियम और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। निर्माण कार्य 2.5 साल में पूरा होने की उम्मीद है।
यीडा एसीईओ शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि कंपनी चयन के बाद प्राधिकरण कार्यालय का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।
