विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट के पास घर बनाने का मौका, 6 अप्रैल को 973 आवासीय प्लॉट की स्कीम लॉन्च करेगा YEIDA

Published: Wed, 01 Apr 2026 06:50 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2026 06:54 PM (IST)

YEIDA Plot Scheme 2026 यीडा छह अप्रैल को 973 आवासीय प्लॉटों की योजना लॉन्च करेगा, जिसमें 755 सामान्य श्रेणी के ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। YEIDA Plot Scheme 2026 : चालू वित्त वर्ष में यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (यीडा) की पहली आवासीय प्लॉट योजना छह अप्रैल को लॉन्च होगी। इस योजना में 973 आवासीय प्लॉट शामिल होंगे। इसमें 755 आवासीय प्लॉट सामान्य श्रेणी के लिए होंगे। योजना में आवेदन के लिए एक माह का समय दिया जाएगा।

कैसे होगा प्लॉटों का आवंटन?

18 जून को लॉटरी निकालकर प्लॉटों का आवंटन होगा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण से पंजीकरण के बावजूद नए वित्त वर्ष में नई आवंटन दर लागू होने के इंतजार में यीडा की आवासीय प्लॉट योजना अटकी हुई थी। नई दरें बुधवार से प्रभावी हो गई है। इसके साथ ही यीडा ने आवासीय प्लॉट योजना लॉन्च करने की तिथि भी तय कर दी है।

yeida plot scheme 2026 (2)

घर बैठे कर सकेंगे अप्लाई

सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि छह अप्रैल को योजना लॉन्च होगी। लोगों को योजना में आवेदन के लिए एक माह का समय मिलेगा। योजना में ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पंजीकरण शुल्क भी ऑनलाइन भुगतान करना होगा। योजना में शामिल प्लॉटों का आवंटन लॉटरी से किया जाएगा।

यीडा चालू वित्त वर्ष में आवासीय प्लॉट योजना के अलावा औद्योगिक प्लॉट, मिश्रित भूमि उपयोग श्रेणी, संस्थागत आदि श्रेणी में भी प्लॉट योजना निकालेगा। प्राधिकरण ने चालू वित्त वर्ष में 11 हजार करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत किया है। इसमें सबसे अधिक तकरीबन साढ़े सात हजार करोड़ राजस्व प्लॉट योजनाओं व पूर्व में आवंटित हो चुकी संपत्ति का बकाया वसूलकर जुटाया जाएगा।

योजना में कितने वर्गमीटर के प्लॉट होंगे?

योजना में 973 आवासीय प्लॉट होंगे। यह प्लॉट सेक्टर 15 सी, सेक्टर 18 व सेक्टर 24ए में प्रस्तावित हैं। इनका आकार 162 वर्गमीटर से लेकर 290 वर्गमीटर तक होगा।

आवेदन के साथ प्लॉट की कुल कीमत की दस प्रतिशत राशि पंजीकरण शुल्क के तौर पर जमा करनी होगी। प्लॉट आवंटित होने पर यह राशि कुल कीमत में समायोजित हो जाएगा, और असफल होने पर वापस आवेदक के खाते में भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें- YEIDA क्षेत्र में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा, अलॉटमेंट रेट में 3.58% की वृद्धि; 1 अप्रैल से होगा लागू

यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट बनेगा नोएडा-ग्रेटर नोएडा और YEIDA की आर्थिक रीढ़, प्रति टिकट मिलेगा 400 रुपये राजस्व

यह भी पढ़ें- नोएडा में श्रमिक वर्ग के लोगों को मिलेगा अपना घर, YEIDA ने आवासीय भूखंड योजना का किया एलान