विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट के पास बसेगा नया प्रशासनिक हब, YEIDA में CRPF-BSF से लेकर विदेश मंत्रालय तक को मिलेगी जगह

Published: Wed, 09 Sep 2026 02:10 PM (IST)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास औद्योगिक निवेश के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार के विभाग भी जमीन लेने के लिए कतार में हैं।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. यीडा ने 13 सरकारी विभागों को भूखंड आवंटित किए।

  2. नोएडा एयरपोर्ट के पास सेक्टर 9 में जमीन मिलेगी।

  3. सीआरपीएफ, बीएसएफ, विदेश मंत्रालय सहित कई विभाग शामिल।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक औद्योगिक निवेश व बिल्डर परियोजनाओं को लेकर ही आतुरता नहीं है, बल्कि केंद्र व राज्य सरकार के विभाग भी जमीन लेने के लिए कतार में हैं।

इसमें गृह मंत्रालय से लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से लेकर कर्मचारी राज्य बीमा निगम शामिल हैं। पुलिस आयुक्त कार्यालय के लिए भी यीडा ने जमीन आवंटन पर सहमति दे दी है। राज्य, केंद्र के विभागों को यीडा ने सेक्टर 9 में भूखंड पर सहमति दी है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद से यीडा क्षेत्र में जमीन की चौतरफा मांग बढ़ रही है। भविष्य में एनसीआर में विस्तार की संभावनाओंं को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार के विभाग की यीडा क्षेत्र में जमीन आवंटन करा रहे हैं, ताकि विस्तार की संभावनाओं को सुरक्षित किया जा सके। प्राधिकरण ने 13 विभागों को भूखंड उपलब्ध कराने में सहमति दी है।

विभिन्न सरकारी विभागों को दिया जाने वाला भूखंड

क्र.सं. विभाग / संस्था उद्देश्य / परियोजना आवंटित क्षेत्रफल (वर्ग मीटर)
1 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) वीआईपी सुरक्षा बटालियन 1,01,150
2 इंटेलिजेंस ब्यूरो (गृह मंत्रालय) कार्यालय 4,046
3 गृह मंत्रालय आवास 20,234
4 विदेश मंत्रालय सेंट्रल पासपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट 9,310
5 कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) कार्यालय 4,080
6 पोस्टल विभाग (संचार विभाग) पोस्ट ऑफिस 8,160
7 लोक निर्माण विभाग (PWD) निरीक्षण भवन 16,390
8 सीमा सुरक्षा बल (BSF) यूनिट हेडक्वार्टर और जवानों का आवास 80,940
9 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) प्रशिक्षण संस्थान 4,04,600
10 परिवहन विभाग वाहनों का डिटेंशन यार्ड 8,160
11 ESIC (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) कैंसर अस्पताल, एडवांस्ड ट्रामा सेंटर व विश्वविद्यालय 1,04,800
12 कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सालय 20,480
13 पुलिस विभाग पुलिस आयुक्त कार्यालय, इलेक्ट्रिक बस स्टेशन व मेंटेनेंस डिपो 4,800

यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि केंद्र व राज्य सरकार के विभागों की मांग पर सेक्टर नौ में 12 भूखंड नियोजित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- YEIDA की ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों को मिलेगी निर्बाध बिजली, 220 केवी सब स्टेशन के साथ बनेंगी तीन लाइन