Move to Jagran APP

यादव सिंह के विदेश में खाते की आशंका पर भी जाच करेगा आयकर विभाग

जागरण संवाददाता नोएडा नोएडा ग्रेटर नोएडा व यमुना तीनों प्राधिकरणों के पूर्व इंजीनियर इन

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 11:38 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 06:25 AM (IST)
यादव सिंह के विदेश में खाते की आशंका पर भी जाच करेगा आयकर विभाग
यादव सिंह के विदेश में खाते की आशंका पर भी जाच करेगा आयकर विभाग

जागरण संवाददाता, नोएडा : नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना तीनों प्राधिकरणों के पूर्व इंजीनियर इन चीफ यादव सिंह के विदेश में कहा-कहा बैंक खाते हैं, इसकी जाच भी आयकर विभाग करेगा। इसकी जानकारी विभाग ने यादव सिंह से मागी है।

loksabha election banner

आयकर अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक ये आशंका जताई जा रही ही कि विदेशी बैंकों में भी यादव सिंह का खाता हो सकता है। इसकी जाच की जाएगी।

करीब एक सप्ताह पहले आयकर विभाग ने पूर्व इंजीनियर इन चीफ को 136.09 करोड़ रुपये जमा करने का नोटिस भेजा था। इसमें 2009 से 2016 तक का असेसमेंट था। 2016 के बाद का असेसमेंट लगाने के बाद ये राशि 150 करोड़ के करीब पहुंच रही है। नोटिस के बाद 15 दिन का समय दिया गया था। विभाग को यादव सिंह की नोएडा में दो प्रॉपर्टी, जिसमें एक कृषि भूमि और आवास व केनरा बैंक के खाते की जानकारी है। इसके अलावा उसकी और कितनी संपत्ति है, इसकी जानकारी विभाग जुटा रहा है।

विभाग के मुताबिक बैंकर्स और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से विदेशी बैंक की सूची मिलनी है। इसमें देखना होगा कि कहीं यादव सिंह का नाम तो नहीं है। उसके बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

विभाग के मुताबिक उसकी संपत्ति का ब्योरा इकट्ठा किया जा रहा है। आयकर जमा न करने पर उसकी संपत्तियों को नीलाम कर जितनी भी रकम होगी विभाग जब्त करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.