Move to Jagran APP

महिला सहित तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने सेक्टर 9 में गांजा तस्करी का धंधा चलाने वाली महिला के अलावा दो अन्य युवकों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला के पास से कुल चार किलो सात सौ किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार हुई महिला सेक्टर 9 झुग्गी में परिवार के साथ रहती है और पिछले काफी समय से गांजा तस्करी के धंधे में संलिप्त थी। शनिवार सुबह उसे सेक्टर 9 से ही गिरफ्तार किया गया है। आरोपित महिला के पास से ढाई किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसके अलावा हरौला गांव निवासी दो युवकों को शुक्रवार शाम पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान शाहिद और राजेश थापा उर्फ नेपाली के रूप में हुई। आरोपितों के पास से दो किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Aug 2018 05:56 PM (IST)Updated: Fri, 03 Aug 2018 05:56 PM (IST)
महिला सहित तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार
महिला सहित तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नोएडा :

loksabha election banner

कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने सेक्टर 9 में गांजा तस्करी का धंधा चलाने वाली महिला के अलावा दो अन्य युवकों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला के पास से कुल चार किलो सात सौ किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार हुई महिला सेक्टर 9 झुग्गी में परिवार के साथ रहती है और पिछले काफी समय से गांजा तस्करी के धंधे में संलिप्त थी। शनिवार सुबह उसे सेक्टर 9 से ही गिरफ्तार किया गया है। आरोपित महिला के पास से ढाई किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसके अलावा हरौला गांव निवासी दो युवकों को शुक्रवार शाम पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान शाहिद और राजेश थापा उर्फ नेपाली के रूप में हुई। आरोपितों के पास से दो किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.