महिलाओं को चुप्पी तोड़कर हिसा के खिलाफ उठानी होगी आवाज : वृंदा शुक्ला
जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुथ्याना गांव में मिशन शक्ति अभियान के
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुथ्याना गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीसीपी वृंदा शुक्ला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में मिशन शक्ति अभियान समर्पित है। पुलिस महिलाओं की सेवा में सदैव तत्पर है, लेकिन पुलिस सहायता तभी कर सकती है जब महिलाएं चुप्पी तोड़कर अपने साथ होने वाली हिसा के खिलाफ आवाज उठाएंगी।
उन्होंने बताया कि महिलाओं की सहायता के लिए प्रत्येक थाने में हेल्प डेस्क बनाई गई है। जहां महिला के साथ होने वाली हिसा संबंधी शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने अप्रिय घटना होने पर पुलिस सहायता नंबर- 112 व 1090 पर फोन कर सहायता प्राप्त करने पर बल दिया। महिला उन्नति संस्था की संरक्षक इंदू गोयल ने कहा कि महिलाओं को किसी भी चुनौती से निपटने के लिए खुद को तैयार करना होगा। संस्था की प्रदेश अध्यक्ष सरिता वर्मा ने कहा कि जागरूकता के साथ महिलाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान बेटियों के जन्म को उत्सव की तरह मनाने वाले अभिभावकों को डीसीपी वृंदा शुक्ला ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक डॉक्टर राहुल वर्मा, नरेश वर्मा, गीता भाटी, रेणु त्यागी, रणवीर चौधरी, विजय तंवर, देवेंद्र चंदीला, ओमवीर बघेल, माधुरी, मुस्कान वर्मा, कोमल भाटी, सोनम भाटी, रुचि कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, अनिल भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।
------------ आधार कार्ड बनवाने के लिए गांवों में शिविर लगाने की मांग संस, रबूपुरा : राष्ट्रीय किसान यूनियन संगठन के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को मेहंदीपुर मेवला गांव में पंचायत की। जिसमें संगठन सदस्यों ने बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों पर अपनी नाराजगी जताई। संगठन के जिला अध्यक्ष इकबाल सिंह सिवाच ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि होने से किसानों को अपनी फसल की सिचाई करना मुश्किल हो रहा है। बेसहारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। सरकार द्वारा इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आधार कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीण इधर-उधर भटक रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए गांवो मे कैंप लाकर आधार कार्ड बनाए जाने चाहिए। इस दौरान चंदर पहलवान, विजयपाल तालान, विपिन सिवाच, साहिद प्रधान, शिशुपाल, बिजेंद्र सिंह, प्रमोद, गुड्डू, इरफान, कंचन सिंह, रविद्र सिंह, श्याम सुंदर, सूबेदार शर्मा व गजराज सिंह मौजूद रहे।