महिला सुरक्षा की स्थिति अच्छी नहीं
जासं ग्रेटर नोएडा महिला सुरक्षा व बढ़ते अपराध को लेकर महिला शक्ति सामाजिक समिति ने प्रधा
जासं, ग्रेटर नोएडा : महिला सुरक्षा व बढ़ते अपराध को लेकर महिला शक्ति सामाजिक समिति ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में निरंतर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के बावजूद महिला सुरक्षा की स्थिति अच्छी नहीं है। गाजियाबाद में पत्रकार की हत्या से स्पष्ट होता है कि प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अपराध में कमी नहीं आई।
समिति की अध्यक्ष साधना सिन्हा ने कहा कि महिला शिकायत लेकर थाना जाने से डरती है। उनको पता होता है कि पहले तो कई चक्कर लगवाए जाएंगे। अगर शिकायत दर्ज भी कर ली जाती है तो जवाब मिलता है कि हर घर में सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकते। इतना हमारे पास पुलिस बल नहीं है। बात पुलिस बल की कमी का नहीं। इच्छाशक्ति की कमी का है।