Move to Jagran APP

साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही ग्रेनो वेस्ट की महिलाएं

फोटो जीएनपी - 13 जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी सोसायट

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 09:44 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 09:44 PM (IST)
साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही ग्रेनो वेस्ट की महिलाएं
साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही ग्रेनो वेस्ट की महिलाएं

फोटो जीएनपी - 13

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी सोसायटी की महिलाएं साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगी। पीर टू पीर संस्था से जुड़ी महिलाओं ने गौर सिटी वूमेन साइकिलिग क्लब (जीसीडब्ल्यूसीसी) नाम से एक समूह की स्थापना की है। संस्था का उद्देश्य साइकिल चलाने से सेहत में होने वाले फायदे के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लोगों को जागरूक करना है। पीर टू पीर संस्था के सदस्य आरएस उप्पल ने बताया कि संस्था से जुड़ी महिलाओं ने जीसीडब्ल्यूएसीसी समूह का गठन किया है। इस समूह में अन्य सोसायटी की महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। संस्था में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सदस्यता के लिए केवल साइकिल चलाने का अनुभव होना चाहिए। साइकिलिग क्लब का उद्देश्य महिलाओं को साइकिल के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस समूह में गौर सिटी के विभिन्न एवेन्यू की महिलाएं जुड़ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने शनिवार को 50 किलोमीटर साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साइकिलिग प्रतियोगिता गौर सिटी से आरंभ हुई। जो पर्थला, जीआइपी मॉल, महामाया फ्लाईओवर एक्सप्रेसवे, सेक्टर 78, ऐस सिटी होते हुए गौर सिटी पर जाकर समाप्त हुई। प्रतियोगिता में विजयेता पांडेय, नेहा वर्मा व वैजयंती विजयी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.