महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया नारी निकेतन का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने शनिवार को सेक्टर-34 स्थित राजकीय महिला शरणालय एवं बाल गृह पहुंच कर नारी निकेतन का निरीक्षण किया। साथ ही नारी निकेतन में रह रही महिलाओं व युवतियों से बात की। शाम करीब 430 बजे उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष नारी निकेतन पहुंची। इसके बाद उन्होंने नारी निकेतन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नारी निकेतन में क्लास रूम डाय¨नग रूम किचन शौचालय मनोरंजन पार्क इत्यादि का दौरा किया। स्वच्छता और मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण व अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए उन्होंने नारी निकेतन की अधीक्षक को शौचालय के बाहर साफ-सफाई की ओर ध्यान देने को कहा।
जागरण संवाददाता, नोएडा : उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने शनिवार को सेक्टर-34 स्थित नारी निकेतन का निरीक्षण किया। वह करीब 4:30 बजे यहां पहुंची। इसके बाद उन्होंने नारी निकेतन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां के क्लास रूम, डाय¨नग रूम, किचन, शौचालय, मनोरंजन पार्क इत्यादि का दौरा किया। स्वच्छता और मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण व अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए उन्होंने नारी निकेतन की अधीक्षक को शौचालय के बाहर साफ-सफाई की ओर ध्यान देने को कहा। साथ ही कहा कि महिलाओं व बच्चों का नियमित चेकअप व स्वास्थ्य परीक्षण करते रहे। उन्होंने महिलाओं से व्यक्तिगत रूप से उनके स्वास्थ्य, खान-पान, रहन-सहन और लालन-पालन के बारे में बात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के साथ नारी निकेतन की अधीक्षक रचना शर्मा भी मौजूद रहीं।
उन्होंने ने बताया कि महिलाओं और युवतियों की देखभाल और मनोरंजन से लेकर सभी प्रकार की सुविधाएं मानक के अनुसार दी जा रही हैं और जिनके अभिभावकों की पहचान हो जाती है उन्हें उचित प्रक्रिया के माध्यम से उनके घर भेजा जाता है। गेट पर पसरी पड़ी थी गंदगी
मेन गेट पर फैली गंदगी को साफ करने का होश निकेतन के स्टॉफ को तब आया जब महिला आयोग की अध्यक्ष नारी निकेतन में निरीक्षण के लिए पहुंचने वाली थी। निकेतन के गेट के चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा ा था। जब इस बारे में नारी निकेतन के स्टॉफ से पूंछा गया तो उनका कहना था कि यह जिम्मेदारी प्राधिकरण के कर्मचारियों की है, लेकिन कई महीनों से यहां पर सफाई नहीं की गई है। सफाई कर्मचारी साफ सफाई करने आते ही नहीं है। इस बारे में प्राधिकरण के अधिकारियों से लिखित शिकायत भी की जा चुकी है।