Move to Jagran APP

महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप

सेक्टर 120 स्थित एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसने अपने पति से मामले की शिकायत की तो वह भी पिता का पक्ष लिए और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिए। महिला ने फेस तीन कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 11:56 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 11:56 PM (IST)
महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप
महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप

जागरण संवाददाता, नोएडा :

loksabha election banner

सेक्टर 120 स्थित एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसने अपने पति से मामले की शिकायत की तो उसने भी पिता का पक्ष लिया और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने फेस तीन कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।

मूलरूप से उधम सिंह नगर, उत्तराखंड की रहने वाली महिला का कहना है कि सेक्टर 120 स्थित एक सोसायटी में रहने वाले युवक से उसकी 9 मार्च 2017 को उसकी शादी हुई थी। उसके सास-ससुर दूसरे मकान में रहते हैं। छह मार्च को सास-ससुर उन लोगों से मिलने के लिए आए थे। सात मार्च की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह बाथरूम में नहाने चली गई। उसके पति दूसरे बाथरूम में नहाने चले गए। वह बाथरूम से स्नान कर अपने कमरे में आई तभी उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान उसके शोर मचाने पर पति और सास भी आ गए। उसने पति को ससुर की हरकतों के बारे में बताया। महिला का आरोप है कि उसका पति अपने पिता की करतूत पर पर्दा डालने के लिए उसे चुप रहने की हिदायत देने लगा। उन्होंने शिकायत करने पर हत्या करने की धमकी देते हुए उसे मायके भेज दिया। कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि महिला की शिकायत मिली है। पारिवारिक विवाद है। मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.