घटना की याद आते ही कांपने लगती है रूह
बृजेश ¨सह तालान, जेवर : जेवर-बुलंदशहर मार्ग पर घटित हुई लूट, हत्या व सामूहिक दुष्कर्म की घटना को एक
बृजेश ¨सह तालान, जेवर : जेवर-बुलंदशहर मार्ग पर घटित हुई लूट, हत्या व सामूहिक दुष्कर्म की घटना को एक वर्ष पूरा हो गया है। एक वर्ष बाद भी सरकार द्वारा पीड़ितों से किए गए वादे पूरे नहीं हुए। इसके लिए पीड़ित परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। पीड़ितों का पूरा वर्ष गम के साये में बीत गया। घटना की याद आते ही पीड़ित परिजन ही नहीं, क्षेत्र के लोगों की रूह कांपने लगती है।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 24 मई की रात को जेवर के रहने वाले परिवार के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। घटना की जगह- जगह ¨नदा की गई थी। पीड़ित परिजन मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिले थे। इसके बाद प्रदेश के मुखिया ने तत्काल पीड़ितों की मदद करने का आदेश प्रशासन को दिया था। लेकिन पीड़ित परिजनों का आरोप है कि मुख्यमंत्री के आदेश के एक वर्ष बाद भी जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते अभी सारे वादे पूरे नहीं किए। इस कारण पीड़ित परिजन परेशान हैं। वादे जो पूरे हुए
मृतक के दो बच्चों का दाखिला जेवर के प्रज्ञान स्कूल में सरकारी खर्च पर कराया गया था, जहां बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। चारों दुष्कर्म पीड़िताओं को सात-सात लाख रुपये की सरकारी मदद प्रदान की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को पांच लाख की सहायता प्रदान की गई। पीड़ित परिवार को एक शस्त्र लाइसेंस भी दिया गया। वादे जो पूरे नहीं हुए
पीड़ित परिवार के भरण पोषण के लिए मृतक के पुत्र को सरकारी नौकरी देने का सरकार का वादा आज तक पूरा नहीं हो सका। पीड़ित परिवार को तीन शस्त्र लाइसेंस देने का वादा किया गया जबकि एक लाइसेंस ही बन सका। वहीं पीड़ित का बिजली का बकाया बिल माफ करना, मृतक के बुजुर्ग मां-बाप की पेंशन व मृतक की विधवा की पेंशन भी अभी तक नहीं बनी है। आज पुलिस का पीड़ित परिवार को कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। परिवार के सामने रोजी-रोटी की परेशानी
मृतक की विधवा के सामने सात बच्चों की परवरिश करना चुनौती है। सरकारी पेंशन न बनने के कारण मृतक के बुजुर्ग माता-पिता के सामने रोजी-रोटी का सवाल पहले की तरह बना हुआ है। आज भी इस मामले के दो आरोपित को पुलिस नहीं पकड़ सकी है।