Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

स्वामी विवेकानंद की जयंती शहर व ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाई गई। स्कूलों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नियाना सलेमपुर गांव में युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। विचार गोष्ठी

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 07:57 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 07:57 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन
स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

जासं, ग्रेटर नोएडा: स्वामी विवेकानंद की जयंती शहर व ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाई गई। स्कूलों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नियाना सलेमपुर गांव में युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। भाजपा नेता अमित भाटी ने कहा कि विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति व सभ्यता का परचम पश्चिमी देशों में जाकर फैलाया। शिकागो में आयोजित धर्म संसद में उन्होंने अपनी बात को प्रमुखता से रखा। उन्हीं के प्रयासों से भारत विश्व गुरु बना। इस अवसर पर बलवीर आर्य, मास्टर दिनेश नागर, राज¨सह प्रधान, अर¨वद नागर, अमरजीत ¨सह, राजीव गुर्जर, बालकिशन, बबलू भाटी, सुरेंद्र लोहिया, अनुज सहित अन्य लोग मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा सेक्टर अल्फा एक के सामुदायिक केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र भाटी ने कहा अपने सरल स्वभाव से विवेकानंद ने विश्व में भारत का डंका बजवाया। इस अवसर पर गजेंद्र दत्त, धर्म कुमार, संजीव, अजीत, नीरज, भोला, विजय, राजू सहित अन्य लोग मौजूद थे। आइटीएस कॉलेज में हुए कार्यक्रम में छात्रों के साथ ही प्रोफेसरों ने भी हिस्सा लिया। स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.