जिले में यातायात माह में चोरों ने लगाया वाहन चोरी का शतक
छूट रहे पसीने -ग्रेटर नोएडा में बिसरख कोतवाली क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की सबसे अधिक घटनाएं प्रवीण विक्रम सिंह ग्रेटर नोएडा नवंबर के महीने को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। जिले में यातायात माह के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जमकर अभियान चलाया गया और 54 हजार से अधिक वाहनों के चालान कर दो करोड़ 22 लाख से अधिक का राजस्व भी वसूला गया। सड़कों पर पुलिस दिखी लेकिन इसके बाद भी वाहन चो
प्रवीण विक्रम सिंह, ग्रेटर नोएडा नवंबर के महीने को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। जिले में यातायात माह के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जमकर अभियान चलाया गया और 54 हजार से अधिक वाहनों के चालान कर दो करोड़ 22 लाख से अधिक का राजस्व भी वसूला गया। सड़कों पर पुलिस दिखी लेकिन इसके बाद भी वाहन चोर अपने मंसूबों में कामयाब हो गए और यातायात माह में वाहन चोरी का शतक लगा दिया। जिले की अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने नवंबर के महीने में 150 से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। नोएडा की सेक्टर 20 व 24 कोतवाली क्षेत्र में सबसे अधिक वाहन चोरी की घटनाएं हुई। तीन दिन पहले सेक्टर 24 कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरों का गिरोह भी पकड़ा था।
दरअसल, जिले में वाहन चोरी बड़ी समस्या के रूप में पुलिस के सामने चुनौती बन कर उभर रही है। नोएडा के पॉश क्षेत्र सेक्टर 18, 27, 39, 12-22 व ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है। यातायात माह में ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर उम्मीद से अधिक नजर आई और पुलिस ने भी कई बार जांच अभियान चलाया, लेकिन इन सबके बाद भी वाहन चोरों पर अंकुश नहीं लग सका। यह है मुख्य कारण : गौतमबुद्ध नगर में जब भी किसी वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश होता है तो प्रकाश में आता है कि वाहन चोर बुलंदशहर, मेरठ, दिल्ली, अलीगढ़, गाजियाबाद, हापुड़ के रहने वाले होते है। दिल्ली गौतमबुद्ध नगर का पड़ोसी राज्य है जबकि अन्य यूपी के जिले गौतमबुद्ध नगर से सटे हुए है। ऐसे में वाहन चोर घटना करने के बाद आसानी से ईस्टर्न पेरिफेरल, यमुना व नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे के रास्ते जिले की सीमा पार कर जाते है और पुलिस जिले में ही खाक छानती रह जाती है। कोतवाली वाहन चोरी की घटनाएं
सेक्टर 20 30
सेक्टर 24 29
सेक्टर 39 13
सेक्टर 58 12
फेज तीन 15
फेज दो 2
बादलपुर 3
बिसरख 25
सूरजपुर 9
एक्सप्रेस वे 1
बीटा दो 8
जेवर 1
दनकौर 1
दादरी 3
नॉलेज पार्क 1
कुल 153 वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जाते है। बीते दिनों कई वाहन चोरों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। हमारा प्रयास है कि चोरी हुए वाहनों को बरामद किया जाए।
रणविजय सिंह, एसपी देहात