UP MLC Election 2026: वोटर आईडी न होने पर भी कर सकेंगे मतदान, अपने पास रखें 11 में से कोई भी एक दस्तावेज
मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदाता पहचान पत्र न होने पर भी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
मेरठ खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को मतदान
फोटो पहचान पत्र न होने पर 11 वैकल्पिक दस्तावेज मान्य
आधार, पैन, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्र स्वीकार्य
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान के लिए जिले में 13-13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदाताओं को पहचान पत्र का विकल्प दिया गया है।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र के अलाव अन्य विकल्प दिए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अजीत कुमार सिंह का कहना है कि 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में पारदर्शिता के लिए ऐसे मतदाता, जिन्हें फोटो पहचान पत्र जारी किये गए हैं, उन्हें अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।
जो मतदाता अपना निर्वाचन फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर सकेंगे उन्हें अन्य विकल्प दिए गए हैं। इसके तहत ऐसे मतदाता
- अधार कार्ड,
- ड्राईविंग लाइसेंस,
- पैन कार्ड,
- भारतीय पासपोर्ट,
- राज्य-केंद्र सरकार सेवा पहचान-पत्र
- व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के सेवा पहचान-पत्र दिखाकर मतदान कर सकेंगे।
- सांसदों, विधायकों, पार्षदों को जारी किए गए सरकारी पहचान-पत्र,
- शैक्षिक संस्थाओं के द्वारा शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नौकरी करने वालों को जारी सेवा पहचान-पत्र,
- विश्वविद्यालय द्वारा दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण-पत्र,
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण-पत्र,
- यूनिक डिसएबिलिटी आइडी (यूडीआईडी) कार्ड आदि प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे।
-1792068939659.webp)
