विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तानी हैंडलर के आतंकी मंसूबों को जानने के बाद भी पपला और विकास करते रहे काम, यूपी एटीएस को मिला अहम सुबूत

Published: Mon, 06 Apr 2026 10:40 AM (GMT+05:30)

पपला और विकास को पता था कि वे पाकिस्तानी हैंडलर के आतंकी नेटवर्क का हिस्सा हैं। यूपी एटीएस को एक ...और पढ़ें

यूपी एटीएस ने हत्थे चढ़े आरोपित

यूपी एटीएस ने हत्थे चढ़े आरोपित

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यूपी एटीएस द्वारा धरे गए पपला और विकास को पहले से ही जानकारी थी कि वह पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा भारत में फैलाए जा रहे आतंकी नेटवर्क में शामिल हो गए हैं। हैंडलर से कान्फ्रेंसिंग पर बात करते हुए सामने आया एक वीडियो इस बात की पुष्टि करता है। एटीएस की जांच में बिजनौर के कीरतपुर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पिकअप वैन में आग लगाकर मेरठ के दोनों आतंकियों के साथ यह दोनों भी शामिल थे।

बादलपुर कोतवाली अंतर्गत छपरौला की राम बिहार काॅलाेनी निवासी लोकेश उर्फ पपला पंडित और इसी कालोनी में किराए के मकान में रहने वाला बुलंदशहर का दोस्त विकास उर्फ रौनक करीब छह माह पहले पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आए थे। इससे पहले दोनों वेलदारी और वेटर का काम कर खाने पीने व नशे समेत अन्य जरूरतें पूरी करते थे।

हैंडलर के संपर्क में आने के बाद दोनों ने वेलदार और वेटर का काम भी बंद कर दिया था। दोनों अक्सर घर से कई-कई दिन लापता भी रहने लगे थे और मिलने जुलने वालों से व्यवहार भी बदल गया था। हैंडलर से कान्फ्रेंसिंग पर बात करने का जो वीडियो सामने आया है, उससे यह पता चलता है कि वह पूरी तरह से जानते थे कि भारत में आतंकी वारदात अंजाम देने का प्रयास करने वाले संगठन में शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण के कर्मचारियों पर हमला, भागकर बचाई जान; सुपरवाइजर को आई गंभीर चोट

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में बिना बीमा-फिटनेस दौड़ रहीं बसें, विभाग को लाखों का नुकसान

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत, पति पर उत्पीड़न का आरोप