तीन तलाक के खिलाफ कानून पर महिलाओं ने जताया आभार
जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा तीन तलाक के खिलाफ लागू कानून को एक वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी इसे मुस्लिम महिला अधिकार दिवस के रूप में मना रही है। इस मौके पर पार्टी की ओर से मुस्लिम महिलाओं के साथ वर्चुअल सभा का आयोजन किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : तीन तलाक के खिलाफ लागू कानून को एक वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी इसे मुस्लिम महिला अधिकार दिवस के रूप में मना रही है। इस मौके पर पार्टी की ओर से मुस्लिम महिलाओं के साथ वर्चुअल सभा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में वर्चुअल सभा का आयोजन हुआ। इसे केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी व महिला एवं बाल विकास, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने संबोधित किया। वर्चुअल सभा में पश्चिम उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों समेत देश के विभिन्न राज्यों से मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हुई।
मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने पर केंद्र सरकार का आभार जताया और कहा कि कानून बनने के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ है। तीन तलाक की घटनाएं कम हुई हैं। उन्होंने अल्प संख्यक कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के लिए भी सरकार का आभार जताया। इस मौके पर केंद्रीय हज कमेटी के सदस्य इरफान अहमद, पार्टी जिलाध्यक्ष विजय भाटी, सरफराज अली, चंद्रमणि भारद्वाज, सना हैदर, एहसान खान, कर्मवीर आर्य, सचिन शर्मा मौजूद रहे।