Move to Jagran APP

औचक निरीक्षण को कार्यालय पहुंचे परिवहन मंत्री, हड़कंप

नोएडा के सेक्टर-33 स्थित परिवहन कार्यालय शनिवार को दोपहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री स्वतंत्रत देव ¨सह औचक निरीक्षण करने कार्यालय पहुंच गए। मंत्री को देखकर कार्यालय पर तैनात अधिकारियों की हवाइयां उड़ने लगी। हड़कंप का आलम यह रहा कि दोपहर कार्यालय से खाना खाने निकले अधिकारी कर्मचारियों को उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 10:43 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 10:43 PM (IST)
औचक निरीक्षण को कार्यालय पहुंचे परिवहन मंत्री, हड़कंप
औचक निरीक्षण को कार्यालय पहुंचे परिवहन मंत्री, हड़कंप

जागरण संवाददाता, नोएडा : नोएडा के सेक्टर-33 स्थित परिवहन कार्यालय में शनिवार दोपहर उप्र के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अचानक देखकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आलम यह रहा कि दोपहर में खाना खाने के लिए घर को निकले अधिकारी-कर्मचारियों को उलटे पांव वापस लौटना पड़ा।

loksabha election banner

बताया जाता है कि परिवहन मंत्री दिल्ली से इटावा की ओर जा रहे थे, लेकिन अचानक वह फिल्म सिटी से मुड़कर सेक्टर-18 की ओर से चल दिए। जैसे ही एलिवेटेड पर उनकी गाड़ी चली तो स्क्वायड में चल रहे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) को आभास हो गया कि मंत्री की गाड़ी परिवहन कार्यालय की ओर ही जा रही है। आनन-फानन में अधिकारियों के फोन बजने लगे। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता मंत्री कार्यालय के अंदर सहायक परिवहन अधिकारी (प्रशासन) के कमरे में पहुंच चुके थे। इस दौरान मंत्री स्वतंत्र देव ¨सह ने लर्निग लाइसेंस से लेकर ड्राइ¨वग टेस्ट तक के कमरों में जाकर बाबुओं से पूछताछ की और लोगों से भी जानकारी ली कि कहीं दलाल से तो काम नहीं कराया जा रहा है। हालांकि, इस दौरान वह कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर संतुष्ट दिखाई दिए, लेकिन अधिकारियों के चेहरे पर हवाइयां अवश्य उड़ रही थीं। इस दौरान उन्हें कार्यालय के बाहर जीने पर कुछ गंदगी दिखी तो उन्होंने सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं, निरीक्षण के दौरान एक कमरे में खराब पंखा किनारे पड़ा मिला। इसे लेकर उन्होंने बाबू से कहा कि यह तो इसे ठीक कराके लगवा लो या यहां से हटा दो। इस दौरान उन्होंने एआरटीओ प्रशासन अरुणेंद्र कुमार पांडेय, प्रवर्तन हिमेश तिवारी, प्रशांत तिवारी, आरआइ विष्णुदत्त मिश्रा को निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को काम कराने में परेशानी नहीं आनी चाहिए। आफिस में ज्यादा से ज्यादा समय दें और आम जनता की समस्या को दूर करें। इसके अलावा स्मार्ट आरसी और हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट पर भी जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को कम करने को ऑनलाइन व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। नोएडा में भी ऑनलाइन चालान की व्यवस्था मजबूत हो रही है। यह शहर देश में दूसरा ऐसा शहर है, जहां पर ऑनलाइन चालान की व्यवस्था लागू है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने नोएडा एआरटीओ कार्यालय में भी जनसुविधा केंद्र खुलवाने का निर्देश दिया, जिससे व्यवस्थाओं को और अच्छे से चलाया जा सके। करीब आधा घंटे बाद वह वापस रवाना हो गए।

-------------------

शहर में अगले माह से शुरू होगी पिंक बस सेवा

- महिलाओं को असुविधा न हो व सुरक्षित माहौल देने की कवायद

- स्वतंत्र देव ने किया एआरटीओ का औचक निरीक्षण

जागरण संवाददाता, नोएडा : उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) अगले माह से औद्योगिक नगरी में महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए ¨पक बस सेवा शुरू करेगा। यह बात परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव ¨सह ने कही। उन्होंने कहा कि निर्भया योजना के तहत यह बस सेवा महिलाओं को असुविधा से बचाने और उन्हें सुरक्षित यात्रा देने के लिए शुरू की जाएगी। उत्तर प्रदेश में ऐसी 100 ¨पक बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा इन बसों में सिर्फ महिलाएं ही कंडक्टर होंगी। यह निर्भया फंड से प्रदेश में 100 ¨पक बसों का संचालन किया जाना है। इन बसों के संचालन से परिवहन निगम महिलाओं को जहां सुरक्षित सफर की सौगात देगा, वहीं कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा। 100 किमी या उससे अधिक के सफर पर इन बसों में सफर करने वाली महिलाओं पैक्ड फूड दिया जाएगा। अब तक यह सुविधा परिवहन निगम की किसी बस में उपलब्ध नहीं है।

खास बात यह है कि एक ही जगह से पांच महिला यात्रियों के एक साथ मिलने पर बस उनकी मनचाही लोकेशन से पिक करेगी। बस शर्त यह है कि स्थान बस के रूट पर होना चाहिए। इसके अलावा परिवहन निगम ने कई ऐसे हॉस्टल और ऑफिसेज का चयन किया है, जहां से अधिकांश महिलाएं शुक्रवार की रात अपने घरों के लिए रवाना होती हैं। इनमें से कुछ जगहों पर परिवहन निगम बोर्डिंग प्वाइंट देगा। यहां से महिला यात्री बसें पकड़ सकेंगी। फिलहाल वह शनिवार को दिल्ली जा रहे थे। ऐसे में यह उनका औचक निरीक्षण था। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने और लोगों को सहुलियत हो इसके लिए नियमों में बदलाव की बातें भी कहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.