गणेश महोत्सव के तीसरे दिन विशेष आरती का आयोजन
सेक्टर-52 स्थित सामुदायिक केंद्र में गणेश महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को पर विशेष आरती का आयोजन किया गया। सुबह और शाम को होने वाली इस विशेष आरती के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
जागरण संवाददाता, नोएडा : सेक्टर-52 स्थित सामुदायिक केंद्र में गणेश महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को पर विशेष आरती का आयोजन किया गया। सुबह और शाम को होने वाली इस विशेष आरती के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें। इस अवसर पर विघ्नहर्ता को समर्पित भजनों का भी आयोजन हुआ। जिसमें कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज से भगवान गणेश की महिमा का बखान किया। इस दौरान समिति की ओर से तैयार कराई गई कई मनोहारी झांकियों का भी शानदार प्रदर्शन किया गया। जिसे भक्तों ने खूब पसंद किया। आयोजन समिति के सदस्य अमरीश त्यागी ने बताया कि रविवार को सबसे पहले सुबह 7 बजे आरती की जाएगी। इसके बाद सुबह 10 बजे सत्यनारायण कथा व हवन पूजन का आयोजन किया जाएगा। दोपहर को भक्तों के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि दोपहर 3.30 बजे का¨लदी कुंज में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।