Move to Jagran APP

करीब आधे घंटे हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा उमस व गर्मी के बाद बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ल

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 09:16 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 09:16 PM (IST)
करीब आधे घंटे हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना
करीब आधे घंटे हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : उमस व गर्मी के बाद बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सुबह से हवाओं के चलने का दौर शुरू हुआ। दोपहर होते-होते आसमान पर काले बादल छा गए। करीब आधा घंटे तक बरसात हुई। हालांकि, जलभराव की स्थिति नहीं बनी। इससे शहरवासियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। तापमान में भी कमी देखी गई। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहे।

loksabha election banner

तापमान गिरने से मौसम कुछ देर के लिए जरूर सुहावना हो गया। शाम होते-होते फिर से उमस से दो-चार होना पड़ा। आठ अगस्त से अच्छी बारिश की संभावना

फोटो : 5 जीएनपी 6

जासं, ग्रेटर नोएडा : अभी मानसून की रेखा मध्य भारत में बनी हुई है। साथ ही अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवाएं उत्तर भारत तक नहीं पहुंच पा रही हैं। छह अगस्त से हवाएं धीरे-धीरे उत्तर भारत की तरफ बढ़ना शुरू होंगी। ऐसे में आठ अगस्त से अच्छी बारिश की शुरुआत होगी। यह सिलसिला 11 अगस्त चलेगा। हालांकि, इससे पहले उमस बढ़ने पर नमी की वजह से बीच-बीच हल्की बारिश होती रहेगी।

स्काईमेट वेदर सर्विसेज के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि अभी बंगाल व अरब सागर से आने वाली नमी भरी हवाएं मध्य भारत में ही बनी हुई हैं। इस वजह से मानसून की अक्षीय रेखा भी मध्य भारत पर ठहर गई है। छह अगस्त से ये हवाएं उत्तर भारत की तरफ बढ़ना शुरू

करेंगी। इससे आठ अगस्त से अच्छी बारिश होगी। अच्छी बारिश का सिलसिला 11 अगस्त तक चल सकता है। इस दौरान दो-तीन चरणों में जोरदार बारिश हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.