एयरपोर्ट बनने से पश्चिमी उप्र में तेजी से होगा विकास
जेवर में एयरपोर्ट बनने से पश्चिमी उप्र का तेजी से विकास होगा। देश-विदेश के उद्योगपति जेवर से आगरा तक उद्योग लगाएंगे, इससे क्षेत्र में विकास के पंख लगेंगे। यह बात केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद डा. महेश शर्मा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही। वह जेवर में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश की जड़े कमजोर करने का काम किया। जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को अंतरराष्ट्रीय स्त
संस, जेवर : एयरपोर्ट बनने से पश्चिमी उप्र का तेजी से विकास होगा। देश-विदेश के उद्योगपति जेवर से आगरा तक उद्योग लगाएंगे, इससे क्षेत्र में विकास के पंख लगेंगे। यह बात केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद डा. महेश शर्मा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही। वह जेवर में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश की जड़े कमजोर करने का काम किया। जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान व सम्मान दिलाने का काम किया है। आज हर भारतीय गर्व के साथ विदेश में रह रहा है। उन्होंने कहा कि फरवरी के अंतिम सप्ताह तक जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास हो जाएगा, इसके लिए जोर शोर से तैयारी चल रही है। जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित होने वाले परिवारों के लिए हर तरह की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आने के बाद अपने अधिकार गंवा चुके ग्राम प्रधानों को उनका सम्मान वापस दिलाया जाएगा। भाजपा आने वाले लोकसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। कोई भी विरोधी पार्टी विकास के मुद्दे पर भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों व सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देने की अपील की। इस मौके पर अमरपाल ¨सह, ओपी वर्मा, संजीव शर्मा, सतपाल तालान, संजय पाराशर, बाबी शर्मा, वेदप्रकाश गर्ग, मोनू गर्ग, अशोक शर्मा, विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।