कोरोना से ठीक होने पर दस लोगों को मिली छुट्टी
शहर के दो कोविड अस्पतालों से शुक्रवार को 10 कोरोना संक्रमितों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। शारदा अस्पताल से चार कोरोना संक्रमित डिस्चार्ज हुए। यहां से डिस्चार्ज होने वालों का आंकड़ा सौ पार कर गया है। शारदा से अब तक कुल 102 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) से भी छह संक्रमिकों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। शारदा अस्पताल के जन संपर्क अधिकारी डॉक्टर अजीत कुमार ने बताया कि घर जाने वाले चारों में तीन पुरुष और एक अस्सी साल की महिला है। इनके 40 वर्षीय पुत्र का अभी शारदा में
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : शहर के दो कोविड अस्पतालों से शुक्रवार को 10 कोरोना संक्रमितों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। शारदा अस्पताल से चार कोरोना संक्रमित डिस्चार्ज हुए। यहां से डिस्चार्ज होने वालों का आंकड़ा सौ पार कर गया है। शारदा से अब तक कुल 102 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं, कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) से भी छह संक्रमितों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया।
शारदा अस्पताल के जन संपर्क अधिकारी डॉक्टर अजीत कुमार ने बताया कि घर जाने वाले चारों में तीन पुरुष और एक अस्सी साल की महिला है। इनके 40 वर्षीय पुत्र का अभी शारदा में इलाज चल रहा है। डिस्चार्ज होने वाले सभी नोएडा के सेक्टर-8, 10, 22 और 66 के रहने वाले हैं। शारदा विश्वविद्यालय के कुलपति पीके गुप्ता ने 100 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह डॉक्टरों, नर्स और अन्य स्टाफ के सामूहिक योगदान से संभव हो सका है। इस दौरान शारदा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष निरंजन, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। वहीं, जिम्स से भी छह संक्रमितों को छुट्टी मिली। इनमें चार पुरुष और दो महिलाएं हैं। संस्थान के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी की दूसरी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद छुट्टी देने का फैसला किया गया। सभी दो सप्ताह पहले संस्थान के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुए थे। इनमें से एक चिकित्सक हैं। यहां से अब तक 71 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। सभी को छुट्टी देने से पहले घर पर 14 दिन के लिए क्वारंटाइन रहने को कहा गया।