घर के सामने मीट का टुकड़ा फेंकने का विरोध करने पर छेड़छाड़
सेक्टर 93 में रहने वाली महिला ने पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने पड़ोसी को घर के सामने मीट का टुकड़ा फेंकने का विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर दो लोग उसके घर में घुस गए और छेड़छाड़ की। साथ ही महिला के बेटे की पिटाई भी कर दी। फेस दो कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की गई है।
जागरण संवाददाता, नोएडा : सेक्टर 93 में रहने वाली महिला ने पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने पड़ोसी को घर के सामने मीट का टुकड़ा फेंकने का विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर दो लोग उसके घर में घुस गए और छेड़छाड़ की। साथ ही महिला के बेटे की पिटाई भी कर दी। फेस दो कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की गई है।
सेक्टर 93 में महिला परिवार के साथ रहती है। उसका कहना है कि 12 जनवरी की रात करीब नौ बजे उसके पड़ोसी प्लास्टिक की पन्नी में उसके घर के सामने मीट का टुकड़ा फेंक रहे थे। इसी दौरान वह घर से बाहर आईं। उसने मीट का टुकड़ा फेंकने का विरोध किया। कुछ देर बाद संजय और सुक्खू लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस गए। महिला का आरोप है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की। उसके साथ छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। महिला का बेटा बीच बचाव करने लगा। आरोप है कि उन्होंने ने बेटे के साथ मारपीट की। उसके सिर में गंभीर चोट आई है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। फेस दो कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आजाद ¨सह तोमर का कहना है कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।