पंद्रह दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस वे पर गति सीमा होगी कम
जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा सर्दियों में कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे के हादसों को
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: सर्दियों में कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे के हादसों को देखते हुए गति सीमा को कम किया जाएगा। पंद्रह दिसंबर से दो माह के लिए एक्सप्रेस वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा सौ किमी प्रति घंटा के जगह अस्सी किमी प्रति घंटा हो जाएगी। भारी वाहनों के लिए अधिकतम रफ्तार सीमा साठ किमी प्रति घंटा रहेगी। गति सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
कोहरे में ²श्यता कम होने के कारण यमुना एक्सप्रेस वे का सफर खतरनाक हो जाता है। कोहरे के कारण एक्सप्रेस वे पर हाल में हुए हादसों में करीब दस लोगों की मौत हो चुकी है। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पंद्रह दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा सौ किमी प्रति घंटे की बजाय 80 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। इससे अधिक रफ्तार से गुजरने वाले वालों का चालान काटा जाएगा।
यमुना प्राधिकरण सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने मंगलवार को इसके दिशा निर्देश जारी किए हैं। एक्सप्रेस वे का संचालन एवं रखरखाव करने वाली कंपनी जेपी इंफ्राटेक को इसके लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकतम गति सीमा में यह बदलाव पंद्रह फरवरी तक लागू रहेगा। इसके बाद मौसम को देखते हुए फैसला लिया जाएगा। बॉक्स
वाहन चालकों को किया जा रहा है जागरुक
एक्सप्रेस वे पर हादसों में कमी लाने के लिए पहले से ही प्रयास चल रहे हैं। नींद की झपकी से होने वाले हादसों से निपटने के लिए टोल प्लाजा पर चालकों के लिए चाय की व्यवस्था की गई है। चालकों को पंफ्लेट के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। वाहनों की फिटनेस एवं रिफ्लेक्टर आदि की जांच की जा रही है। यमुना एक्सप्रेस वे पर पंद्रह दिसंबर से दो माह के लिए वाहनों की अधिकतम गति सीमा को कम किया जा रहा है। कोहरे के कारण होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। एक्सप्रेस वे का संचालन कर रही कंपनी को इसके लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
डा. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण एवं नियाल