सोनम एडवोकेट बनी प्रदेश कानूनी सलाहकार
संस दनकौर दनकौर के हतेवा गांव निवासी एडवोकेट सोनम रानी करप्शन कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन में कानूनी सलाहकार नियुक्त की गई हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 07:42 PM (IST)
संस, दनकौर : दनकौर के हतेवा गांव निवासी एडवोकेट सोनम रानी करप्शन कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन में कानूनी सलाहकार नियुक्त की गई हैं। उनकी नियुक्ति संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश चौहान की संस्तुति पर हुई है। इसे लेकर सोनम रानी के स्वजन में खुशी का माहौल है। नवनियुक्त कानूनी सलाहकार सोनम रानी का कहना है कि उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज से भ्रष्टाचार को समाप्त करना है। उन्होंने हमेशा समाज हित में कार्य करने की बात कही है। सोनम वर्तमान में सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करती हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें