Move to Jagran APP

बेटे ने सौतेली मां पर तलवार से किया हमला

चोटपुर कॉलोनी में सोमवार सुबह एक युवक ने अपनी सौतेली मां पर तलवार से हमला कर दिया। महिला का गर्दन और हाथ का कुछ हिस्सा कट गया है। फेस तीन कोतवाली पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 31 Dec 2018 10:20 PM (IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 10:20 PM (IST)
बेटे ने सौतेली मां पर तलवार से किया हमला
बेटे ने सौतेली मां पर तलवार से किया हमला

जागरण संवाददाता, नोएडा : चोटपुर कॉलोनी में सोमवार सुबह एक युवक ने अपनी सौतेली मां पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे महिला का गर्दन और हाथ का कुछ हिस्सा कट गया है। फेस तीन कोतवाली पुलिस ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

loksabha election banner

मूलरूप से गोरखपुर निवासी योगेंद्र यादव (48) चोटपुर कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि योगेंद्र ने दो शादी की है। पहली पत्नी गोरखपुर स्थित एक गांव में रहती है। उससे हरेंद्र यादव (22) इकलौता बेटा है, जबकि दूसरी पत्नी से 12 साल पहले शादी की थी। उससे दो बच्चे हैं। चोटपुर में योगेंद्र दूसरी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ रहते हैं। कुछ माह पहले तक हरेंद्र यादव भी इनके साथ रह रहा था, लेकिन सौतेली मां से विवाद के बाद वह मामूरा में कमरा लेकर अलग रहने लगा। हरेंद्र सेक्टर 67 और योगेंद्र सेक्टर 63 स्थित कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार सुबह पिता ड्यूटी चले गए थे और सौतेली मां घर पर अकेली थी। सुबह करीब 10.30 बजे युवक तलवार लेकर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए शोर मचाती हुई भागने लगी। यह देख पड़ोसी भी बचाने के लिए दौड़े। किसी तरह उन्होंने उसे काबू कर पुलिस को सूचना दी।

---

पिता को मां से दूर करने से है नाराज

युवक का कहना है कि सौतेली मां ने उसकी और उसके मां की ¨जदगी बर्बाद कर दी है। उसके पिता उससे और उसकी मां से दूर हो गए हैं। उसकी मां झगड़ा से बचने के लिए गांव में रहती है। वह सौतेली मां के साथ रह रहा था। वह उसकी पूरी सैलेरी लेने के बाद भी उसे बेटे का कभी प्यार नहीं दे रही थी। उसे समय पर खाना नहीं देती है। खाने में उसे कुछ मिला कर देती है। इससे कई बार उसकी तबीयत भी खराब हो चुकी है।

--

40 रुपये में खरीदी थी तलवार

युवक ने खाने को लेकर तीन दिन पहले भी सौतेली मां को पीटा था। इस दौरान उसने उसकी हत्या का फैसला कर लिया। उसने 40 रुपये में तलवार खरीदी और उसे मारने पहुंच गया। महिला की जान बच जाने पर उसने अफसोस जताया है। उसका कहना है कि जेल से वापस आने पर वह उसे मार देगा। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल तलवार भी कब्जे में ले ली है।

--

युवक सौतेली मां से नफरत करता है। वह उस पर प्यार नहीं करने और और पिता को दूर करने का आरोप लगा रहा है। इसके चलते वह तनाव में है। तनाव में ही उसने महिला पर हमला कर दिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

- अखिलेश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक, फेस तीन कोतवाली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.