विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसा, ड्राइवर को झपकी आने से ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस; कई यात्री घायल

Published: Sun, 27 Sep 2026 08:49 AM (IST)

ईस्टर्न पेरिफिरल एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से एक तेज रफ्तार बस ट्रक से टकरा गई, जिससे बस का ...और पढ़ें

ईस्टर्न पेरिफिरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस। जागरण

ईस्टर्न पेरिफिरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस। जागरण

HighLights

  1. बस चालक को झपकी आने से हुआ हादसा।

  2. ईस्टर्न पेरिफिरल एक्सप्रेसवे पर बस ट्रक से टकराई।

  3. पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित निकाला, यातायात सुचारु किया।

मुसतकीम खान, दनकौर (ग्रेटर नोएडा)। ईस्टर्न पेरिफिरल एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात गलगोटिया विश्वविद्यालय के नजदीक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान बस में करीब 20 सवारियां मौजूद थीं। इनमें से कई सवारियों को चोटें आईं, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

चीख-पुकार मच गई

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात एक बस सवारियों को लेकर ईस्टर्न पेरिफिरल एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी। गलगोटिया विश्वविद्यालय के नजदीक पहुंचने पर चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान बस की गति तेज होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर लगते ही बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिसकर्मियों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। कुछ यात्रियों को चोटें आने पर प्राथमिक उपचार कराया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

वहीं, हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस एक्सप्रेसवे के मुख्य मार्ग पर खड़ी होने से यातायात प्रभावित होने की आशंका बन गई थी। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त बस को मुख्य मार्ग से हटाकर किनारे कराया।

इसके बाद यातायात को सुचारू कराया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने की बात सामने आई है। पुलिस द्वारा बस चालक से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

बस के ट्रक से टकराते ही तेज आवाज हुई। अचानक हुए हादसे से बस में बैठी सवारियां घबरा गईं। कई यात्री चीखने लगे और एक-दूसरे की मदद से बस से बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

मुख्य मार्ग से हटाई क्षतिग्रस्त बस

हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था और वह एक्सप्रेसवे के मुख्य मार्ग पर खड़ी थी। इससे पीछे से आने वाले वाहनों के लिए खतरा पैदा हो सकता था। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने तत्काल क्षतिग्रस्त बस को मुख्य मार्ग से हटाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।

नींद में वाहन चलाना बन सकता है हादसे का कारण

लंबी दूरी के सफर के दौरान वाहन चालकों को नींद अथवा थकान महसूस होने पर वाहन रोककर आराम करने की जरूरत होती है। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। शनिवार रात हुआ हादसा भी प्रारंभिक तौर पर चालक को झपकी आने के कारण हुआ बताया जा रहा है।