छह दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में महिला हुई लापता
रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से करीब छह दिन पहले एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। महिला की बहन ने पति देवर सहित चार लोगों पर दहेज के लिए महिला को परेशान करने व गायब करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत की है। दूसरी तरफ महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी संग भाग गई। हरियाणा के छायसा गांव
संवाद सहयोगी, रबूपुरा : रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से करीब छह दिन पहले एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। महिला की बहन ने पति, देवर सहित चार लोगों पर दहेज के लिए महिला को परेशान करने व गायब करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत की है। दूसरी तरफ महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी संग भाग गई।
हरियाणा के छायसा गांव निवासी एक व्यक्ति ने आठ वर्ष पहले अपनी बेटी की शादी रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से की थी। आरोप है कि उसका दामाद शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करता रहता था। महिला की बहन सविता देवी का आरोप है कि उनके माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। 14 अप्रैल को उसकी बहन के ससुर ने उन्हें बताया कि 13 अप्रैल की रात उनकी बहन अचानक लापता हो गई। आरोप है कि अगले दिन गांव पहुंचने पर महिला के पति व ससुर ने सविता पर अपनी बहन को भगाने का आरोप लगाते हुए गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी देते हुए गांव से भगा दिया। उनका आरोप है कि उनकी बहन को गांव के लोगों ने पति व देवर समेत चार लोगों के साथ दो मोटर साइकिलों पर जाते हुए देखा है। सविता ने अपनी बहन को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। जबकि मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि महिला के पति ने शिकायत की थी कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई है। पति की शिकायत पर महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।