Move to Jagran APP

संजय सिंह होंगे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा

जागरण संवाददाता नोएडा आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविद केजरीवाल के उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव मीनाक्षी श्रीवास्तव ने नोएडा में बैठक का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 09:48 PM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 09:48 PM (IST)
संजय सिंह होंगे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा
संजय सिंह होंगे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा

जागरण संवाददाता, नोएडा : आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविद केजरीवाल के उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव मीनाक्षी श्रीवास्तव ने नोएडा में बैठक का आयोजन किया। पार्टी की तरफ से मीनाक्षी श्रीवास्तव को गौतमबुद्ध नगर जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रदेश में चुनाव लड़ने की रणनीति बताते हुए प्रदेश सचिव ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह प्रदेश में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा होंगे। इनके नेतृत्व में 2022 विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

loksabha election banner

प्रदेश सचिव ने कहा कि 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी इसकी तैयारियों में जुट गई है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ सरकारी स्कूल के मुद्दे पर बहस की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। इसके लिए 22 दिसंबर को लखनऊ जा रहे हैं। दिल्ली के विकास माडल पर लड़ेंगे चुनाव:

नोएडा सेक्टर 15 में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली विकास माडल को उत्तर प्रदेश में भी लागू करेंगी। यहां भी बिजली-पानी, शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी पार्टियां आई, उन्होंने सिर्फ जाति-धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ा है। इसकी तस्वीर आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने के बाद बदलेगी। इस मौके पर जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम, जिला कोषाध्यक्ष पंडित उमेश गौतम, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ.बीपी सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी, डॉ.कपिल त्यागी, डॉ.अनूप गुप्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.