Move to Jagran APP

रोडवेज महज छह रुपये में करा रहा है मास्क उपलब्ध

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में बिना मास्क यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। वहीं बाजार में मास्क महंगे मिलने के कारण कई यात्री इसे नहीं खरीद पाते हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 07:51 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 07:51 PM (IST)
रोडवेज महज छह रुपये में करा रहा है मास्क उपलब्ध
रोडवेज महज छह रुपये में करा रहा है मास्क उपलब्ध

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में बिना मास्क यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। वहीं, बाजार में मास्क महंगे मिलने के कारण कई यात्री इसे नहीं खरीद पाते हैं। इसलिए रोडवेज ने खुद यात्रियों को मास्क देने की पहल की है। मास्क कानपुर स्थित रोडवेज की कार्यशाला में बनाए गए हैं। इसको न लाभ न हानि की तर्ज पर तैयार किया गया है। इसकी कीमत महज छह रुपये रखी गई है। इसको एक बार धोकर दोबारा से इस्तेमाल किया जा सकता है। सोमवार को ग्रेटर नोएडा डिपो में मास्क के लिए स्टॉल लगाया गया। महज दो घंटे में ही 250 मास्क बिक गए।

loksabha election banner

ग्रेटर नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि रोडवेज की पहल सराहनीय है। ऐसे में यात्रियों को कम दरों पर मास्क उपलब्ध करा पाएंगे। दो लेयर वाले मास्क में सादा कपड़ा इस्तेमाल किया गया है। पहली खेप में ग्रेटर नोएडा डिपो को 250 मास्क मिले। बिक्री के लिए डिपो परिसर में ही स्टॉल लगाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.