Move to Jagran APP

सेवानिवृत्त हुए सीडीओ अनिल कुमार सिंह, अधिकारी व कर्मचारियों ने दी विदाई

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो गए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 09:37 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 09:37 PM (IST)
सेवानिवृत्त हुए सीडीओ अनिल कुमार सिंह, अधिकारी व कर्मचारियों ने दी विदाई
सेवानिवृत्त हुए सीडीओ अनिल कुमार सिंह, अधिकारी व कर्मचारियों ने दी विदाई

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो गए। दो अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट व विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। अधिकारियों के साथ कर्मचारियों ने उन्हें उपहार व बुके भेंट कर सम्मानित किया।

loksabha election banner

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने दोनों अधिकारियों को फूलमाला पहनाकर उनके कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा से सेवामुक्त एक स्वत प्रक्रिया होती है। सभी को एक दिन सेवा मुक्त होना है, लेकिन सेवानिवृत्ति का वह क्षण बेहद सुखद होता है, जब बेदाग सेवानिवृति होने का अवसर प्राप्त हो। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन के दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह द्वारा दी गई सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपनी सेवा के दौरान विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी तनाव से काम नहीं किया। हर विकट परिस्थिति का सामना करते हुए काम को निरंतर करते गए सफलता प्राप्त की। जिले में उनकी सेवा चार साल 11 महीने की रही। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने का काम किया। उन्होंने विभाग के हर छोटे-बड़े कर्मियों को सम्मान दिया। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने भी अपने जीवन के हर क्षण को अपने सहपाठियों के साथ साझा किया। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव द्वारा दी गई सेवा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने पूर्ण सेवा के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह किया। सेवानिवृत्त के अंतिम दिन तक भी अपने कार्यों को सरलता व सहजता के साथ पूरा किया। जिलाधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने संबोधन के दौरान दोनों अधिकारियों के स्वस्थ्य मंगल जीवन की कामना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.