विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में बिल्डर पर कसा शिकंजा, 1.77 करोड़ की RC बकाया होने पर प्रशासन ने कराई मुनादी

Published: Sun, 04 Oct 2026 11:02 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा में दादरी तहसील प्रशासन ने कासमास इंफ्रास्टेट प्रा. लि. (शिवालिक होम्स) के खिलाफ रेरा द्वारा जारी 1.77 करोड़ रुपये की आरसी का भुगतान न करने पर मुनादी कराई।

1.77 करोड़ की RC बकाया होने पर प्रशासन ने मुनादी कराई। AI जनरेटेड

1.77 करोड़ की RC बकाया होने पर प्रशासन ने मुनादी कराई। AI जनरेटेड

HighLights

  1. बिल्डर को 1.77 करोड़ रुपये बकाया भुगतान की चेतावनी।

  2. रेरा द्वारा जारी आरसी का भुगतान न करने पर कार्रवाई।

  3. शिवालिक होम्स के 420 फ्लैटों की रजिस्ट्री अटकी हुई।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में कासमास इंफ्रास्टेट प्रा. लि. के खिलाफ उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण द्वारा जारी आरसी की राशि का भुगतान न करने पर दादरी तहसील प्रशासन ने मुनादी कराई।

औद्योगिक साइट सी में बिल्डर परियोजना शिवालिक होम्स के बाहर मुनादी कराकर बिल्डर को आरसी की राशि का जल्द भुगतान करने की चेतावनी दी गई। रेरा ने यह राशि यूपीसीडा की लीजरेंट राशि 1.77करोड़ के सापेक्ष जारी की थी।

परियोजना में 420 फ्लैट

बिल्डर की साइट सी में शिवालिक होम्स परियोजना है। इसमें पिछले दस साल से लोग मालिकाना हक के लिए परेशान हैं। निवासियोंं के मुताबिक परियोजना में 420 फ्लैट हैं। इसमें 417 की बिक्री की गई है।

लोगों के फ्लैट की रजिस्ट्री रुकी

वहीं, 350 लोग कब्जा मिलने के बाद फ्लैट में रह रहे हैं, लेकिन यूपीसीडा की बकाया बकाया राशि का भुगतान न होने और पर्यावरण, प्रदूषण व भूजल विभाग की अनापत्ति प्राधिकरण को उपलब्ध न कराने के कारण परियोजना को ओसी-सीसी जारी नहीं हुई है। इस वजह से लोगों के फ्लैट की रजिस्ट्री रुकी हुई हैं।

शनिवार को दादरी तहसील प्रशासन की टीम ने बिल्डर की साइट पर मुनादी कराकर बकाया राशि का भुगतान कराने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में 9 आरोपियों के घरों पर चस्पा हुए कुर्की के नोटिस, अदालत ने दिया आदेश