भूमि पूजन पर राममय होगा शहर, घर-घर जलेंगे दीप
जागरण संवाददाता नोएडाभगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या में भूमि पूजन के अव
फोटो 3 एनओबी 1 से 4
जागरण संवाददाता, नोएडाभगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या में भूमि पूजन के अवसर को शहर में भी दीपावली की तरह मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर के सेक्टरों व सोसायटियों के लोग काफी उत्साहित हैं। भूमि पूजन की घड़ी नजदीक आने के साथ ही शहरवासी अपनी भागीदारी किसी न किसी रूप में सुनिश्चित कराने को व्याकुल दिख रहे हैं। इस दिन घरों को त्योहारों की तरह विशेष रूप से सजाया जाएगा और दीपावली की तर्ज पर घर-घर दीप जलाए जाएंगे। शहर के सेक्टरों की आरडब्ल्यूए जनता को भी घरों पर दीये जलाने के लिए प्रेरित कर रही है। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनते देखना खुशी की बात है। सेक्टर में लोग घरों की छतों को दीपक से सजाएंगे। कोरोना महामारी की गाइड लाइन का पालन करते हुए इस अवसर को त्योहार की तरह मनाया जाएगा।
-डॉ. उमेश शर्मा, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए- सेक्टर-122 भूमि पूजन के दिन अयोध्या की तरह सोसायटी को दीये से जगमगाने की तैयारी चल रही है। इतने वर्षों बाद मन की भावनाएं साकार होने जा रही हैं, इससे सभी में खुशी की लहर है।
-जेडी गुप्ता, अध्यक्ष, सेक्टर-110 लोटस पनाचे संस्कृत समिति अयोध्या में भूमि पूजन के अवसर पर सोसायटी में दीपावली मनाने की पूरी तैयारी है। शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए सारे कार्य किए जाएंगे। घरों को दीये से रोशन किया जाएगा।
-धर्मेंद्र शर्मा,अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-34 स्थित बी-3 अरावली भले ही हम भूमि पूजन के अवसर पर कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकते है, लेकिन फिर भी इसे खास बनाया जा सकता है। सोसायटी के निवासियों से अपील की गई है कि सभी पांच अगस्त की रात अपने घरों पर भगवान राम के मंदिर निर्माण की खुशी में दीये जरूर जलाएं। -योगेंद्र शर्मा, अध्यक्ष, फोनरवा