विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राकेश टिकैत का नोएडा प्राधिकरण पर ट्रैक्टर मार्च, 17 सूत्रीय मांगपत्र पर CEO संग 2 घंटे चली बैठक

Published: Wed, 16 Sep 2026 02:13 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2026 02:14 PM (IST)

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचे।

किसानों और सीईओ की बैठक।

किसानों और सीईओ की बैठक।

HighLights

  1. राकेश टिकैत नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर ट्रैक्टर से पहुंचे।

  2. किसानों की 17 सूत्रीय मांगों पर सीईओ संग दो घंटे बैठक।

  3. मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान।

कुंदन तिवारी, नोएडा। नोएडा सेक्टर–96 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैट के अनिश्चितकालीन धरने पर बुधवार की सुबह संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहुंचे।

अधिकारियों के अनुरोध पर वे किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश से वार्ता के लिए तैयार हुए। चौधरी राकेश टिकैत धरनास्थल से ट्रैक्टर पर सवार होकर सैकड़ों किसानों के साथ प्राधिकरण कार्यालय के अंदर पहुंचे।

उन्होंने कहा, नोएडा प्राधिकरण के अंदर पहुंचने वाला यह पहला ट्रैक्टर और किसानों की समस्याओं को लेकर आयोजित पहला धरना है। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और लंबा तथा व्यापक किया जाएगा।

राकेश टिकैत की अध्यक्षता में दो घंटे चली बैठक

चौधरी राकेश टिकैत की अध्यक्षता में लगभग दो घंटे चली महत्वपूर्ण बैठक में किसानों के 17 सूत्रीय मांगपत्र पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक का संचालन भाकियू गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने किया।

बैठक के उपरांत चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता की समीक्षा करने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी निर्णय होगा, वह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना तीनों प्राधिकरणों से संबंधित किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा। किसानों की मांगों का ठोस समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश, एसीईओ पुष्पराज सिंह, ओएसडी क्रांति शेखर सिंह, ओएसडी हर्षिता तिवारी, महाप्रबंधक आरपी सिंह, एके अरोड़ा, नियोजन विभाग महाप्रबंधक मीणा भार्गव सहित सीएलए एसके सिंह व सभी संबंधित अधिकारी के साथ किसान प्रतिनिधियों में एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, राजीव मलिक, मटरू नागर, श्रीपाल कसाना, विपिन प्रधान, रविंद्र भगत जी, अनिल खारी, जोगिंदर कसाना, शैलेश बेसोया उपस्थित रहे।