प्रधानमंत्री आज करेंगे पेट्रोटेक का विधिवत उद्घाटन
रविवार से शुरू हुए तीन दिवसीय पेट्रोटेक प्रदर्शनी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इसका विधिवत तरीके से उदघाटन करेंगे। उदघाटन के बाद वह पेट्रोटेक प्रदर्शनी को संबोधित भी करेंगे। वह सुबह 9.25 बजे विशेष हेलीकाप्टर से एक्सपोमार्ट पहुंचेंगे। इनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री दूसरी बार इस प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे। उन्होंने 2016 में 12वीं पेट्रोटेक प्रदर्शनी का भी उदघाटन किया था। पेट्रोटेक के 13वें संस्करण में साझेदारों देशों के 95 से अधिक ऊर्जा मंत्री शामिल होंगे। करीब 70 देशों के सात हजार से अधिक प्रतिनिधियों के इस प्रदर्शनी में शामिल होने की संभावना है। इस बार मेक इन इंडिया व अक्षय ऊर्जा के थीम पर विशेष पवेलियन तैयार किया गया है। यहां करीब 13 देशों ने अपने मंडप बनाए हैं। इसमें करीब 750 प्रदर्शक शामिल होंगे। इसमें विभिन्न देशों के करीब
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : तीन दिवसीय पेट्रोटेक प्रदर्शनी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विधिवत उद्घाटन करेंगे। वह पेट्रोटेक प्रदर्शनी में शामिल होने वाली कंपनियों एवं देशों के प्रतिनधियों को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 9.25 बजे हेलीकाप्टर से एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। उनकी आगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। पेट्रोटेक के 13 वें संस्करण में साझेदार देशों के 95 से अधिक ऊर्जा मंत्री शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा सात हजार से अधिक प्रतिनिधियों के इस प्रदर्शनी में शामिल होने की संभावना है। इस बार मेक इन इंडिया व अक्षय ऊर्जा के थीम पर विशेष पवेलियन तैयार किया गया है। यहां करीब 13 देशों ने अपने पंडाल बनाए हैं। इसमें करीब 750 प्रदर्शक शामिल होंगे। प्रदर्शनी के दौरान होने वाले सेमिनार में विभिन्न देशों के करीब 86 स्पीकर शामिल होंगे।