Move to Jagran APP

'मूल्यविहीन शिक्षा सामाजिक बिखराव की मुख्य वजह'

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ तकनीकी संवर्ग की ओर से गुरुवंदन 2020 कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इसका संचालन नॉलेज पार्क स्थित जीएनआइओटी कॉलेज से किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सांसद विधायक सहित अन्य लोग ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 08:25 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 08:25 PM (IST)
'मूल्यविहीन शिक्षा सामाजिक बिखराव की मुख्य वजह'
'मूल्यविहीन शिक्षा सामाजिक बिखराव की मुख्य वजह'

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ तकनीकी संवर्ग की ओर से 'गुरुवंदन 2020' कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इसका संचालन नॉलेज पार्क स्थित जीएनआइओटी कॉलेज से किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद, विधायक सहित अन्य लोग ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री ओमपाल ने कहा कि समाज को दिशा देने और राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का कार्य शिक्षक का है। भारत तब विश्वगुरु था, जब शिक्षक बिना किसी स्कूली इंफ्रास्ट्रक्चर के शिक्षण कार्य करते थे। तब संस्कृति, पारिवारिक संस्कार, नैतिक शिक्षा पर आधारित शिक्षा व्यवस्था थी। आज यह मूल्य कहीं छूट गए हैं। आज सैलरी पैकेज तो बड़ा हो गया है पर निर्भया जैसे कांड भी होते हैं, जो समाज की जड़ें हिलाकर रख देते हैं। मूल्यविहीन शिक्षा ही सामाजिक बिखराव की प्रमुख वजह है।

राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता हैं। नंद गोपाल गुप्ता ने कहा शिक्षक समाज की नींव हैं, इसे सतत संभालने और संजोने की जरूरत है। विधायक दादरी तेजपाल नागर ने गुरु महिमा को सर्वश्रेष्ठ बताया। विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह ने शिक्षकों को श्रेष्ठतम नेतृत्व का सृजनकर्ता बताया।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संयोजक एवं जीएनआइओटी ग्रुप के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने गुरु महिमा की उत्कृष्ट व्याख्या करते हुए गुरु को भगवान के समतुल्य बताया। श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सुनील मिश्रा, राजदेव तिवारी, स्वदेश सिंह सहित अन्य लोग ने शिरकत की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.