Move to Jagran APP

गुरुद्वारों में आस्था व उत्साह के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा गुरुनानक देव का 551वां प्रकाश पर्व सोमवार को सिख समाज ने आस्थ

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 08:00 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 08:00 PM (IST)
गुरुद्वारों में आस्था व उत्साह के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व
गुरुद्वारों में आस्था व उत्साह के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: गुरुनानक देव का 551वां प्रकाश पर्व सोमवार को सिख समाज ने आस्था व उत्साह के साथ मनाया। शहर के सभी गुरुद्वारों में सिख धर्म के पहले गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। सुबह से ही गुरुद्वारों में संगत का आना शुरू हो गया। नालेज पार्क, अल्फा दो, गौर सिटी स्थित गुरुद्वारों को आकर्षक रूप से सजाया गया। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे के कीर्तन दरबार फूलों के साथ रंगीन रोशनी से जगमगा उठे। लोग परिवार सहित गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेकने पहुंचे। गौर सिटी स्थित गुरुद्वारे में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारों में पिछले कई दिनों से अखंड पाठ के आयोजन किए जा रहे थे। अखंड पाठ सोमवार सुबह को संपन्न हुआ। जिसके बाद भोग अर्पित किया गया। बता दें कि प्रकाश पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। सभी ने गुरुद्वारों में मत्था टेककर गुरु चरणों में शीश नवाया और अरदास की। कार्यक्रमों में कोविड-19 के नियमों का विशेष पालन किया गया। लोग शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर शीश नवाने पहुंचे। गुरुद्वारा समितियों ने कोरोना के दृष्टिगत मुख्यद्वार पर सैनिटाइजर के साथ मास्क आदि की व्यवस्था की गई थी। गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या रहे इस बात का भी विशेष ध्यान रखा गया। गौर सिटी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा समिति के अध्यक्ष सुरिदर सिंह, सदस्य आरएस उप्पल व जसपाल सिंह ने बताया कि गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व सिख समुदाय का सबसे बड़ा प्रकाश पर्व है। सिखों के पहले गुरुनानक देव की जयंती देशभर में प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व हर व्यक्ति को साथ में रहने, खाने व मेहनत से कमाई करने का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि गुरुनानक देव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला जाता है। लेकिन कोरोना के दृष्टिगत इस बार नगर कीर्तन नहीं निकाला गया। प्रभात फेरी में भी कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए इक्का दुक्का लोग शामिल हुए। गुरुद्वारों में लंगर का वितरण भी शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.