पुलिस वर्दी में बदमाशों ने जांच का डर दिखा महिला से ठगे गहने
पुलिस वर्दी में तीन बदमाशों ने महिला से लाखों रुपये कीमत के गहने ठग लिए। महिला सेक्टर-55 स्थित मंदिर से घर लौट रही थी। तभी बदमाशों ने बहाने से बुलाया। बदमाशों ने कहा कि यहां एक हत्या हुई थी। इसकी जांच की जा रही है। आप ऐसे गहने पहन कर नहीं जा सकती हैं। बदमाशों ने डर दिखा कर उससे सारे गहने उतरवा लिया। बातों में उलझा कर महिला को पीतल के गहने पकड़ा दिए। डरी-सहमी महिला सीधे घर पहुंची। घर आकर रूमाल खोलने पर पीतल की तीन चूड़ियां देख दंग रह गई। महिला के बेटे ने सेक्टर-5
जागरण संवाददाता, नोएडा : पुलिस वर्दी में तीन बदमाशों ने महिला से लाखों रुपये कीमत के गहने ठग लिए। महिला सेक्टर-55 स्थित मंदिर से घर लौट रही थी, तभी बदमाशों ने बहाने से बुलाया। बदमाशों ने कहा कि यहां एक हत्या हुई थी। इसकी जांच की जा रही है। आप ऐसे गहने पहन कर नहीं जा सकती हैं। बदमाशों ने डर दिखाकर उससे सारे गहने उतरवा लिया। बातों में उलझाकर महिला को पीतल के गहने पकड़ा दिए। डरी-सहमी महिला सीधे घर पहुंची। घर आकर रूमाल खोलने पर पीतल की तीन चूड़ियां देख दंग रह गई। महिला के बेटे ने सेक्टर-58 कोतवाली में शिकायत दी है।
सेक्टर-56 में रहने वाले शैलेंद्र कौशिक एक टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 65 वर्षीय मां सुशीला कौशिक रविवार को सेक्टर-55 स्थित मंदिर में पूजा करने गई थीं। दोपहर करीब दो बजे वह पैदल ही मंदिर से घर लौट रही थीं। सेक्टर-55-56 चौराहे पर एक युवक दौड़ कर उनके पास आया। उसने उन्हें रोक लिया। उसने कहा कि आपको पुलिस वाले बुला रहे हैं। पुलिस का नाम सुन कर वह घबरा गईं। फिर भी वह उसके साथ चली गईं। कुछ दूरी पर बाइक पर दो युवक बैठे मिले। दोनों ही पुलिस की वर्दी में थे। उन्होंने अपना परिचय भी पुलिस के रूप में दिया। युवकों ने कहा कि यहां पर एक दिन पहले हत्या हुई थी इसकी जांच की जा रही है। इतना कहकर उन्होंने गहने उतरवा लिए और बातों में उलझाकर गहने बदल दिए। महिला को झांसे में लेकर ठगी की गई है। आरोपित पुलिस वर्दी में बताए जा रहे हैं। परिजन की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।
-पंकज राय, प्रभारी इंस्पेक्टर, सेक्टर 58 कोतवाली