Move to Jagran APP

यमुना व पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा हुई पुख्ता

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर लंबे समय बाद पुलिस को यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान आया है। एक्सप्रेस वे पर बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा पुख्ता की है। सुरक्षा के लिए दो पीआरवी लगाई गई है। दोनों पीआरवी चौबीस घंटे एक्सप्रेस वे पर तैनात रहेंगी। साथ ही पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया है। यमुना एक्सप्रेस वे

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 08:07 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 06:10 AM (IST)
यमुना व पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा हुई पुख्ता
यमुना व पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा हुई पुख्ता

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा:

loksabha election banner

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लंबे समय के बाद पुलिस को यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान आया है। एक्सप्रेस-वे पर बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा पुख्ता की है। बता दें कि सुरक्षा के लिए दो पीआरवी लगाई गई है। दोनों पीआरवी चौबीस घंटे एक्सप्रेस-वे पर तैनात रहेंगी। इसके साथ ही पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी पुलिस वाहनों की संख्या बढ़ाते हुए सुरक्षा में तीन पीआरवी व तीन पीसीआर तैनात कर दी गई है।

हाल ही में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही पांच लोग घायल हो गए थे। एक्सप्रेस-वे पर पुलिस पीसीआर तैनात न होने के कारण पुलिस मौके पर काफी देर बाद पहुंची थी। इस घटना के बाद से ही एक्सप्रेस-वे पर पुलिस तैनात करने को लेकर मंथन शुरू हो गया था। वहीं, एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहेगी। अब एक्सप्रेस-वे पर शुरुआत में दोनों तरफ एक-एक पीआरवी तैनात रहेगी और अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करती रहेगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद करेगी। आवश्यकता पड़ने पर पीआरवी की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर पीआरवी और पीसीआर की संख्या बढ़ाकर दो गुनी कर दी गई है। एक्सप्रेस-वे पर अभी तक सिर्फ तीन पीसीआर गश्त करती थीं। लेकिन अब तीन पीआरवी भी सुरक्षा में तैनात रहेगी। तीनों पीसीआर व पीआरवी अपने-अपने रूट से दस-दस किलोमीटर की दूरी पर तैनात रहकर गश्त करेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.