छात्रों के दो गुटों में विवाद, पथराव कर तोड़े कार के शीशे
नॉलेज पार्क स्थित एक हास्टल के पास छात्रों के दो गुट में विवाद हो गया। विवाद के बाद छात्रों ने दूसरे गुट की फारचूनर कार पथराव कर तोड़ दी। पिटाई से दोनों गुट के कुछ लोगों को चोट भी आई है। दोनों पक्ष ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया नॉलेज पार्क में स्थित एक हास्
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा:
नॉलेज पार्क स्थित एक हॉस्टल के पास छात्रों के दो गुट में विवाद हो गया। छात्रों ने दूसरे गुट की फॉरचूनर कार पथराव कर तोड़ दी। पिटाई से दोनों गुट के कुछ लोगों को चोट भी आई हैं। दोनों पक्ष ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
पुलिस ने बताया कि नॉलेज पार्क में स्थित एक हॉस्टल के सामने बृहस्पतिवार रात एक फॉरचूनर कार कीचड़ में फंस गई। कार सवार लोगों ने हॉस्टल में खड़े कुछ छात्रों से धक्का देकर कार निकलवाने के लिए कहा। हॉस्टल के छात्रों ने इसके लिए दो हजार रुपये मांगे। इस बात पर दोनों गुट में विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। रात में दोनों पक्ष ने कोतवाली में समझौता कर लिया। कार को रात में हॉस्टल के सामने ही छोड़कर दूसरे गुट के लोग घर चले गए। सुबह जब वह कार लेने पहुंचे तो कार के आगे-पीछे के सभी शीशे टूटे हुए थे। शीशे पत्थर मारकर तोड़े गए थे। साथ ही हॉस्टल के शीशे भी टूटे थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की। हॉस्टल के शीशे बाहर से नहीं अंदर से पत्थर मारकर तोड़े गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।