यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: पीयूष गोयल का पिछली सरकार पर हमला, कहा- '2017 के बाद UP में दौड़ी विकास की बुलेट ट्रेन'
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पिछली सरकार को 'बिगिनर्स' बताते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां ...और पढ़ें
-1790496683456_m.webp)
मंच से बोलते मंत्री पीयूष गोयल। जागरण
HighLights
पीयूष गोयल ने पिछली सरकार को 'बिगिनर्स' सरकार कहा।
यूपीआईटीएस में हजारों करोड़ के समझौते हुए, निर्यात बढ़ा।
योगी सरकार में राजस्व और निवेश में भारी वृद्धि हुई।
रंजीत मिश्रा, ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के विशेष सत्र में मंच से पिछली सरकार पर निशाना साधा और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
उन्होंने कहा कि 2016-17 में यूपी में बिगनर्स (नौसिखिया) की सरकार थी। 2017 में बिगनर्स सरकार हटी तो एक नई यूपी, विकसित यूपी का संकल्प लिया गया। यूपीआईटीएस का चौथा संस्करण इसी संकल्प का परिणाम है।
3 हजार करोड़ के एग्रीमेंट साइन
मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज यूपी विश्व में अपनी पहचान बना रहा है और विश्व बाजार को नया अवसर दे रहा है। इस ट्रेड शो में दो से तीन हजार करोड़ के एग्रीमेंट साइन हो रहे हैं, इससे साफ है कि यूपी में निर्यात और विकास की बुलेट ट्रेन दौड़ पड़ी है।
गोयल ने कहा कि यूपी में बेहतर निवेश के लिए एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक पार्क, सेमीकंडक्टर और रोबोटिक क्षेत्र में निवेश हो रहा है। 2016 से पहले यूपी में कोई निवेश नहीं करना चाहता था, बजट हमेशा घाटे में पेश होता था।
लगाकर बजट को मजबूत किया
योगी सरकार ने सैंड, लैंड और लिकर की चोरी पर लगाम लगाकर बजट को मजबूत किया। 2016-17 में लिकर से राजस्व 14,273 करोड़ था, जो अब साढ़े चार गुना से अधिक बढ़कर 63,000 करोड़ से अधिक हो गया है।
उन्होंने कहा कि लैंड का राजस्व 11,564 करोड़ से बढ़कर 43,802 करोड़ हो गया, जबकि माइनिंग विभाग का राजस्व 1,548 करोड़ से बढ़कर 7,000 करोड़ से अधिक हो गया। उन्होंने कहा कि इन्हीं राजस्व से योगी सरकार प्रदेश को विकास की पटरी पर दौड़ा रही है।
