बोलती दीवार के सहारे जगेगी देशभक्ति की अलख
चौधरी चरण ¨सह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों के छात्रों में देश के लिए प्रेम और सम्मान जगाने के लिए दीवार का सहारा लिया जाएगा। हर कॉलेज में एक दीवार स्थापित की जाएगी। इसको Þबोलती दीवार'का नाम दिया जाएगा।
चंद्रशेखर वर्मा, नोएडा :
चौधरी चरण ¨सह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों में एक दीवार बनाई जाएगी। इसे 'बोलती दीवार' का नाम दिया जाएगा। इस पर छात्रों को हर राष्ट्रीय पर्व पर अपने बनाये हुए पोस्टर और चित्र को लगाना होगा। बेहतरीन चित्रकारी करने वाले छात्र को राष्ट्रीय पर्व पर सम्मानित भी किया जाएगा।
यूपी के मेरठ-सहारनपुर मंडल के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में खासकर युवाओं में देश के लिए सम्मान और प्रेम जगाने की आवश्यकता है। इसको देखते हुए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से पहल की गई है। सीसीएसयू के मेरठ-सहारनपुर मंडल के तहत आने वाले वाले सभी शासकीय और अशासकीय अनुदानित कॉलेजों को दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं। कॉलेजों को जारी पत्र में कहा गया है कि सभी अपने यहां एक दीवार बनाए। इसकी ऊंचाई 10 और चौड़ाई 20 फीट रखी जाए। इसे बोलती दीवार का नाम दिया जाए। कॉलेज छात्रों को इस दीवार पर राष्ट्रीय पर्व, त्यौहारों और समसायिक विषय पर पोस्टर और चित्र आदि लगाने के लिए प्रेरित करें। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को चुनेगी कला संकाय की टीम
दीवार पर सर्वश्रेष्ठ पोस्टर और चित्रकारी करने वाले छात्रों को राष्ट्रीय पर्व पर कॉलेजों की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए कला संकाय के समंवयक द्वारा एक टीम का गठन किया जाएगा। जो अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को चयनित करेगा। ऐसे छात्र राष्ट्रीय पर्व पर सम्मानित होंगे। वहीं, वर्षभर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चयनित छात्रों को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाएंगे। डॉ गुप्ता ने बताया कि आजकल के युवा पाश्चात्य संस्कृति को जल्द अपना लेते हैं इसलिए इस पहल का मकसद केवल युवाओं को देश के मूल्यों और संस्कृति के साथ जोड़े रखना है।