ग्रेटर नोएडा के तुस्याना में चोरी की बिजली से चल रही फैक्ट्री पकड़ी, NPCL टीम पर हमला
ग्रेटर नोएडा के तुस्याना गांव में एनपीसीएल ने चोरी की बिजली से चल रही एक फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। जांच ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
एनपीसीएल ने तुस्याना गांव में बिजली चोरी से चलती फैक्ट्री पकड़ी।
जांच के दौरान एनपीसीएल टीम पर 10-12 लोगों ने हमला किया।
बिजली चोरी और हमले के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बिजली चोरी के खिलाफ जारी अभियान के तहत एनपीसीएल ने ग्रेटर नोएडा के तुस्याना गांव में चोरी की बिजली से चल रही फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। जांच के दौरान पाया गया कि एक व्यक्ति अपने परिसर में बिना मीटर के अवैध तरीके से बड़े पैमाने पर बिजली की चोरी कर रहा था।
इतना ही नहीं परिसर के अंदर चोरी की बिजली से एक फैक्ट्री भी संचालित की जा रही थी। एनपीसीएल की विजिलेंस टीम ने जांच के दौरान उसके घर 29 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी।
NPCL टीम पर लोगों ने किया हमला
एनपीसीएल की टीम जब परिसर में जांच में जुटी थी उसी दौरान वहां मौजूद 10-12 लोगों ने उनपर हमला कर दिया। परिसर में मौजूद लोगों ने एनपीसीएल की टीम के साथ मारपीट भी की।
एनपीसीएल ने सभी लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिन्होंने एनपीसीएल की टीम पर हमला किया। बिजली चोरी करने वाले के खिलाफ विद्युत अधिनियम, 2003 के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।
ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग गांवों में 1 अप्रैल 2026 से अब तक बिजली चोरी के करीब 4000 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। एनपीसीएल की टीम ने इस अभियान के तहत जहां 18000 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी है, वहीं 500 से ज्यादा लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज कराई है।
