विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा के 4 वर्षीय रूद्र भान राणा ने रचा कीर्तिमान, इंडिया और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज कराया नाम

Published: Wed, 13 May 2026 05:47 PM (IST)

नोएडा के 4 वर्षीय रुद्र भान राणा ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है।

रुद्र राणा। जागरण

रुद्र राणा। जागरण

HighLights

  1. 4 वर्षीय रुद्र भान राणा ने रचा कीर्तिमान।

  2. सौरमंडल के 8 ग्रहों की सटीक पहचान की।

  3. इंडिया और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम।

जागरण संवाददाता, नोएडा। कम उम्र में असाधारण प्रतिभा परिचय देते हुए 4 वर्षीय रुद्र भान राणा ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और ज्ञान से सभी को प्रभावित किया है।

रुद्र ने सौरमंडल के सभी 8 ग्रहों की न केवल एक मिनट पांच सेकेंड में सटीक पहचान की, बल्कि उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां भी पूरे आत्मविश्वास के साथ बताई।

अपनी तेज याददाश्त, विजुअल रिकाग्निशन क्षमता और फैक्टुअल नालेज के दम पर रुद्र ने एक विशेष उपलब्धि हासिल की है। उनकी इसी प्रतिभा को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स ने उन्हें आईबीआर अचीवर के रूप में सम्मानित किया है।

इंटरनेशन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी मिला स्थान

इसके साथ ही इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी रुद्र को स्थान मिला है। रुद्र भान राणा की शिक्षिका मां ज्योति सिंह ने बताया कि बचपन से ही सोलर सिस्टम को समझने और जानने में रूचि थी।

ग्रहों के विषय में बातें करता था इसकी रूचि देखते हुए उन्होंने भी उससे ग्रहों के बारे में बातें करना और उसकी विशेषताओं और जरूरतों के बारे में बताया। रूद्र ग्रहों के आकार और रंग को आसानी से पहचानकर बता सकता है।

गौर सिटी के निवासी रुद्र मंथन इंटरनेशनल स्कूल के नर्सरी के छात्र हैं। उनके पिता रंजीत सिंह राणा एचसीएल कंपनी में एग्जिक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। एशिया बुक आफ रिकार्ड और गिनीज वर्ल्ड आफ रिकार्ड के लिए अप्लाई किया है।