विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेड शो के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बदलेगा रूट, निकलने से पहले देखें ये 13 रास्ते

Published: Tue, 22 Sep 2026 07:57 PM (IST)

ट्रेड शो के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और एक्सपोमार्ट के आसपास के मार्गों पर अल्पकालिक यातायात डायवर्जन किया जाएगा। वाहनों ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. ट्रेड शो के कारण एक्सप्रेस-वे पर यातायात डायवर्जन।

  2. एक्सपोमार्ट के आसपास के मार्गों पर भी बदलाव।

  3. वाहनों के लिए 13 वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ट्रेड शो के दौरान विशेष परिस्थितियों में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और एक्सपोमार्ट के आसपास के मार्गों पर अल्प समय के लिए यातायात डायवर्जन किया जाएगा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए 13 वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

Noida route diversion (1)

वाहनों की आवाजाही करने रूट में यह रहेगा बदलाव

  1. चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहन सेक्टर 14 आर फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक, सेक्टर 15 की ओर डायवर्ट होंगे। यह वाहन डीएससी मार्ग होकर निकलेंगे।
  2. डीएनडी से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहन रजनीगंधा चौक सेक्टर 16 की ओर डायवर्ट किए जाएंगे, जो एमपी-01 और डीएससी मार्ग होकर गंतव्य तक जा सकेंगे।
  3. कालिंदी बार्डर से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहन महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर 37 की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
  4. सेक्टर 37 से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहन सेक्टर 44 गोलचक्कर से खवल सर्विस रोड होकर डीएससी मार्ग से गंतव्य तक जाएंगे।
  5. आगरा से नोएडा आने वाले वाहन जेवर टोल से आगे कस्बा जेवर की ओर उतरकर साबौता अंडरपास से खुर्जा बाइपास से पहाड़ीपुर होकर गंतव्य तक जाएंगे।
  6. परीचौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर नोएडा जाने वाले वाहन सूरजपुर से डायवर्ट होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट होकर जाएंगे।
  7. सूरजपुर से परीचौक की ओर जाने वाले वाहन एलजी गोलचक्कर से 130 मीटर रोड की ओर जाएंगे।
  8. पी-थ्री गोलचक्कर से परीचौक होकर सूरजपुर होते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने वाले वाहन पी-थ्री गोलचक्कर से स्वर्ण नगरी गोलचक्कर की ओर निकाले जाएंगे।
  9. आगरा से नोएडा आने वाले वाहन हरनंदी नदी कट से सेक्टर 151 की ओर डबल सर्विस रोड होकर जाएंगे।
  10. ग्रेटर नोएडा से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर नोएडा जाने वाले वाहन चरखा गोलचक्कर से सेक्टर 94 की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। जो महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर 37 होकर गंतव्य तक जाएंगे।
  11. गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की ओर से फिल्मसिटी फ्लाईओवर होकर डीएनडी की ओर जाने वाले वाहन फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न से डायवर्ट कर डीएससी मार्ग व एलिवेटेड मार्ग से निकल सकेंगे।
  12. रजनीगंधा चौक से डीएनडी फ्लाईओवर होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रजनीगंधा चौक से डायवर्ट होंगे, जो डीएससी मार्ग होकर न्यू अशोक नगर बार्डर से निकलेंगे।
  13. गोलचक्कर चौक सेक्टर 15 और सेक्टर 14 आर फ्लाईओवर होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन फिल्मसिटी चौक से डायवर्ट होकर डीएससी मार्ग से न्यू अशोक नगर बार्डर होकर जाएंगे।

यह भी पढ़ें- अब इंटरनेशनल मार्केट में दस्तक देगी मीरजापुर की कालीन, योगी सरकार के एक फैसले से बदलेगी 12 कारोबारियों की किस्मत